{"_id":"6928f7ff40fe2154380ed4c8","slug":"raids-on-jamaat-e-islami-hideouts-in-seven-districts-of-kashmir-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar: कश्मीर के 7 जिलों में जमात-ए-इस्लामी के ठिकानों पर छापे, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण; किताबें-दस्तावेज जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar: कश्मीर के 7 जिलों में जमात-ए-इस्लामी के ठिकानों पर छापे, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण; किताबें-दस्तावेज जब्त
Fri, 28 Nov 2025 06:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 28 Nov 2025 06:47 AM IST
सार
यह कार्रवाई एक खुफिया जानकारी के आधार पर की गई, जिसमें यह बात सामने आई थी कि जमात-ए-इस्लामी के कुछ सदस्य देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं।
विज्ञापन
demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुलिस ने बृहस्पतिवार को कश्मीर संभाग के सात जिलों में प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी (जेईआई) के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे मारे। यह कार्रवाई एक खुफिया जानकारी के आधार पर की गई, जिसमें यह बात सामने आई थी कि जमात-ए-इस्लामी के कुछ सदस्य देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं। पुलिस ने इन ठिकानों से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, किताबें और दस्तावेज जब्त किए हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर, अनंतनाग, पुलवामा, शोपियां, कुलगाम, बडगाम और कुपवाड़ा जिले में संगठन से जुड़े लोगों, उनके सहयोगियों के ठिकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के साथ ही जमात-ए-इस्लामी की विचारधारा से जुड़े संस्थानों पर छापे मारे गए। यह कार्रवाई संबंधित इलाके की सुरक्षा और स्थिरता के लिए नुकसानदायक मानी जाने वाली गतिविधियों के बारे में पक्के इनपुट के आधार पर शुरू की गई।
विज्ञापन