{"_id":"63d67495d043351657578fa2","slug":"rahul-gandhi-said-in-srinagar-only-pm-modi-under-impression-that-china-did-not-take-our-land-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharat Jodo Yatra: यात्रा के समापन से पहले राहुल बोले- सिर्फ PM मोदी को लगता है कि चीन ने हमारी जमीन नहीं ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharat Jodo Yatra: यात्रा के समापन से पहले राहुल बोले- सिर्फ PM मोदी को लगता है कि चीन ने हमारी जमीन नहीं ली
Sun, 29 Jan 2023 07:47 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 29 Jan 2023 07:47 PM IST
सार
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री देश के एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्हें लगता है कि चीनियों ने भारत से कोई जमीन नहीं ली है।
विज्ञापन
Rahul Gandhi
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीनगर में प्रेस वार्ता करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी चीन को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि सिर्फ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगता है कि चीन ने देश की जमीन नहीं हड़पी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'भारत के प्रधानमंत्री देश के एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्हें लगता है कि चीनियों ने भारत से कोई जमीन नहीं ली है।' आगे राहुल ने कहा कि उनसे आसाम के लोग और लद्दाख के लोग मिले हैं, जिन्होंने इस पर उनसे चर्चा की। एक लद्दाखी प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट रूप से कहा कि 2000 वर्ग किमी भारतीय क्षेत्र को चीन ने हड़प लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि कई पेट्रोलिंग पॉइंट जो भारत में हुआ करते थे अब चीनी के हाथों में हैं।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने कहा कि सरकार पूरी तरह से इससे इंकार कर रही है। यह खतरनाक है और यह चीन को और अधिक आक्रामक चीजें करने के लिए और अधिक आत्मविश्वास देगा। हमें चीनियों से सख्ती से निपटना होगा और उन्हें बताना होगा कि वे हमारी जमीन पर बैठे हैं, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- राहुल ने पूछा- हालात अच्छे तो जम्मू से कश्मीर तक पैदल यात्रा क्यों नहीं करते अमित शाह