Target Killings: राहुल भट की हत्या के विरोध में मार्तंड सूर्य मंदिर में कश्मीरी पंडितों ने करवाया मुंडन
राहुल पंडित के हत्या के दसवें दिन अनंतनाग के मट्टन स्थित मार्तंड सूर्य मंदिर में कश्मीरी पंडितों ने सामूहिक मुंडन करवा कर उन्हें श्रद्धांजली दी। इस दौरान कश्मीरी पंडितों ने नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन भी किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घाटी में कश्मीरी पंडित कर्मचारी राहुल भट की हत्या के विरोध में प्रदर्शन जारी है। शनिवार को राहुल पंडित के हत्या के दसवें दिन अनंतनाग के मट्टन स्थित मार्तंड सूर्य मंदिर में कश्मीरी पंडितों ने सामूहिक मुंडन करवा कर उन्हें श्रद्धांजली दी। इस दौरान कश्मीरी पंडितों ने नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन भी किया। राहुल भट की हत्या के बाद से ही पीएम पैकेज कर्मचारी घाटी में विभिन्न जगहों पर प्रदर्शन कर रहे हैं।
उनकी मांग है कि उन्हें कश्मीर से बाहर स्थानांतरित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ महीनों से बेगुनाहों की लक्षित हत्याएं हो रही हैं। अगर सरकार दावा कर।।ती है कि हालात ठीक हैं तो घाटी में लक्षित हत्याओं का ग्राफ क्यों बढ़ रहा है। जब तक यहां हालात पूरी तरह नहीं सुधरते तब तक कर्मचारियों से नियुक्ति के समय कठोर असांविधानिक बांड लिखाया था कि आपके साथ कुछ भी होता है तो कश्मीर नहीं छोड़ेंगे, उसे रद्द किया जाना चाहिए।
वहीं, श्रीनगर और बडगाम में भी पीएम पैकेज कर्मचारी टारगेट किलिंग के खिलाफ और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार को श्मीरी पंडितों ने श्रीनगर में राजबाग से लाल चौक तक रैली निकाली। बड़ी संख्या में कश्मीरी पंडित एकत्रित हुए। उन्होंने डीसी बडगाम, भाजपा और प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इसके बाद लाल चौक में अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। वहीं, राहुल भट के दसवें दिन कश्मीरी पंडितों ने झेलम नदी में फूल विसर्जित कर उन्हें श्रद्धांजली दी।
मार्तंड तीर्थ के इतिहास पर एक नजर
मट्टन में मार्तंड तीर्थ से करीब एक किलोमीटर दूर मार्तंड सूर्य मंदिर है। इसे काराकोट राजवंश के महाराजा ललितादित्य ने आठवीं शताब्दी में बनवाया था। बताते हैं कि इस मंदिर को मुगल शासनकाल में सिकंदर शाह मीरी ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। तब से पूजा पाठ बंद हो गया। अब भी यह मंदिर क्षतिग्रस्त स्थिति में है। पुरातत्व विभाग ने इस मंदिर को अपने अधीन ले रखा है और वो ही इसके सारे इंतजाम करता है। आतंकवाद ग्रस्त रहे अनंतनाग के मट्टन स्थित मार्तंड सूर्य मंदिर में एक अनुमान के अनुसार लगभग सात सौ साल बाद इस साल से पूजन की पहल शुरू हुई है। अब तक तीन बार सामूहिक पूजा-अर्चना हो चुकी है। हाल ही में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने यहां पूजा-अर्चना में भाग लिया था।