कश्मीर में ड्रग्स नेटवर्क पर वार: तस्कर की संपत्ति पर गिरी गाज, 1.20 करोड़ की संपत्ति जब्त
श्रीनगर पुलिस ने नशा तस्करी से जुड़ी करीब 1.20 करोड़ की संपत्ति को एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त कर लिया है। यह कार्रवाई नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीनगर में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1.20 करोड़ की संपत्ति को जब्त कर लिया है। यह संपत्ति कथित तौर पर एक कुख्यात नशा तस्कर निसार अहमद शेख द्वारा अवैध ड्रग कारोबार से कमाई गई थी।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत की गई। जब्त संपत्ति में तीन मंजिला रिहायशी मकान एक रसोई ब्लॉक और नौ मरला जमीन शामिल है।
जम्मू-कश्मीर में चल रहे ‘नशा मुक्त अभियान’ के तहत प्रशासन ने अब तक बड़ी कार्रवाई करते हुए 500 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है और 14.50 करोड़ से अधिक की संपत्तियां जब्त की हैं। यह अभियान 11 अप्रैल को जम्मू से शुरू किया गया था और इसे उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की पहल बताया जा रहा है।
अधिकारियों के अनुसार, अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ भी बरामद किए गए हैं, जिनमें हेरोइन, चरस और गांजा शामिल हैं। साथ ही पूरे प्रदेश में तस्करों की चल-अचल संपत्तियों पर भी कार्रवाई की गई है और अब तक सैकड़ों एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं।