{"_id":"6768aa4033e06bb9b7072253","slug":"properties-worth-rs-1-28-crore-of-drug-smugglers-seized-in-budgam-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar : बडगाम में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 1.28 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar : बडगाम में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 1.28 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क
Mon, 23 Dec 2024 05:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 23 Dec 2024 05:39 AM IST
सार
पुलिस ने शोलिपोरा के मोहम्मद यासीन डार की 45.5 लाख की संपत्तियां अटैच कीं।
विज्ञापन
file pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर की बडगाम पुलिस ने अलग-अलग मामलों में नशा तस्करों की 1.28 करोड़ की संपत्तियां कुर्क की गईं। पुलिस ने शोलिपोरा के मोहम्मद यासीन डार की 45.5 लाख की संपत्तियां अटैच कीं।
विज्ञापन
इनमें आवासीय घर, महिंद्रा स्कॉर्पियो, मिनी ट्रक और अशोक लेलैंड वाहन शामिल हैं। इसी प्रकार, चदूरा थाने की पुलिस ने मोहम्मद अयूब बीग निवासी नवहर चदूरा की 63.7 लाख की संपत्तियां अटैच कीं।
विज्ञापन
अटैच की संपत्तियों में श्रीनगर के मोजा नवगाम में 9 व 7 मरला जमीन और नवगाम में उनका आवासीय घर शामिल है। वहीं, मगम पुलिस ने इरफान अहमद लोन (राजा) निवासी बदरान की 18.84 लाख की संपत्तियां कुर्क कीं। इनमें स्कूटी और बदरान मगाम स्थित उनका दो मंजिला आवासीय घर शामिल है।
विज्ञापन