{"_id":"684a29e4555b7c7a6b033429","slug":"properties-of-two-notorious-drug-smugglers-confiscated-in-kashmir-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar : कश्मीर में दो कुख्यात ड्रग तस्करों की संपत्तियां कुर्क, दोनों ने नशा बेचकर हासिल की थी काली कमाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar : कश्मीर में दो कुख्यात ड्रग तस्करों की संपत्तियां कुर्क, दोनों ने नशा बेचकर हासिल की थी काली कमाई
Thu, 12 Jun 2025 06:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 12 Jun 2025 06:45 AM IST
सार
दोनों आरोपियों ने यह संपत्तियां मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित आय से खरीदी थीं। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई ड्रग माफिया के आर्थिक ढांचे को तोड़ने की रणनीति का हिस्सा है।
विज्ञापन
file pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत दो अलग-अलग कार्रवाइयों में दो कुख्यात ड्रग तस्करों की संपत्तियां कुर्क की हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि फैयाज अहमद भट निवासी जंदीपोरा मराटगाम की अचल संपत्ति जब्त की गई। आरोपी कुपवाड़ा जेल में बंद है। वहीं, हंदवाड़ा के खुनबल निवासी जावेद अहमद सोफी की दो व्यावसायिक दुकानों और भूमि को भी जब्त किया।
विज्ञापन
दोनों आरोपियों ने यह संपत्तियां मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित आय से खरीदी थीं। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई ड्रग माफिया के आर्थिक ढांचे को तोड़ने की रणनीति का हिस्सा है।
विज्ञापन