फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Prof Nilofar Khan appointed as Kashmir University first woman Vice Chancellor VC

Kashmir University New VC: कश्मीर विश्वविद्यालय की पहली महिला कुलपति बनीं प्रो नीलोफर खान

Thu, 19 May 2022 05:57 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 19 May 2022 05:57 PM IST
सार

प्रोफेसर नीलोफर खान को कश्मीर विश्वविद्यालय की नई कुलपति नियुक्त किया गया है। वे पृथ्वी वैज्ञानिक प्रो तलत अहमद का स्थान लेंगी, जिनका तीन साल का कार्यकाल अगस्त 2021 में समाप्त हुआ था।

विज्ञापन
Prof Nilofar Khan appointed as Kashmir University first woman Vice Chancellor VC
Kashmir University New VC - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को गृह विज्ञान विभाग की प्रोफेसर नीलोफर खान को कश्मीर विश्वविद्यालय की नई कुलपति नियुक्त किया है। प्रो नीलोफर खान कश्मीर विश्वविद्यालय की पहली महिला कुलपति बनने जा रही हैं। वे पृथ्वी वैज्ञानिक प्रो तलत अहमद का स्थान लेंगी, जिनका तीन साल का कार्यकाल अगस्त 2021 में समाप्त हुआ था।

विज्ञापन


उपराज्यपाल ने अपने आदेश में कहा, 'कश्मीर और जम्मू विश्वविद्यालय अधिनियम, 1969 की धारा 12 के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए, मैं मनोज सिन्हा, चांसलर, कश्मीर विश्वविद्यालय, गृह विज्ञान विभाग की प्रोफेसर निलोफर खान को कश्मीर विश्वविद्यालय की कुलपति नियुक्त करता हूं।' उपराज्यपाल सचिवालय ने आज दोपहर एक नोटिस में कहा कि कश्मीर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यकाल तीन साल का होगा, जिसकी अवधि कार्यभार ग्रहण करने के दिन से प्रभावी होगी। इसमें कहा गया है कि नियम और शर्ते अलग से अधिसूचित की जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed