फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Azad rally in Uri: Promises to preserve JK land-job rights

आजाद की उड़ी में रैली: जम्मू-कश्मीर की भूमि-नौकरी के अधिकारों को संरक्षित करने का वादा, लोगों से की मुलाकात

Sun, 13 Nov 2022 08:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Sun, 13 Nov 2022 08:00 AM IST
सार

डीएपी प्रमुख गुलाम नबी आजाद ने स्वास्थ्य देखभाल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने वादा किया कि अगर वह सत्ता में आते हैं, तो प्रदेश की भूमि और नौकरी के अधिकारों को संरक्षित किया जाएगा।

विज्ञापन
Azad rally in Uri: Promises to preserve JK land-job rights
गुलाम नबी आजाद - फोटो : एएनआई

विस्तार

उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले बारामुला के उड़ी में शनिवार को हजारों समर्थकों ने डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री ताज मोहिउद्दीन, जीएम सरूरी, पीरजादा मोहम्मद सैयद, शुएब लोन, अब गनी खान, मोहम्मद सईद शाह, आमिर रसूल, खालिद तुफैल, आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने वादा किया कि अगर उनकी सत्ता में वापसी हुई तो जम्मू-कश्मीर की भूमि और नौकरी के अधिकारों को संरक्षित किया जाएगा।आजाद ने निचले तबके के लोगों के बारे में बात की। उन्होंने गुज्जर-बकरवाल और पहाड़ी समुदायों के निष्पक्ष, समान विकास और भागीदारी का वादा किया।
विज्ञापन


उन्होंने उन दिनों को याद किया जब उड़ी भूकंप से तबाह हो गया था। तब उनके व्यक्तिगत प्रयासों से उड़ी क्षेत्र के निवासियों को राहत मिली थी। आजाद ने सत्ता में चुने जाने पर अपने सभी सपनों की परियोजनाओं को उनके तार्किक निष्कर्ष पर ले जाने का वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने स्वास्थ्य देखभाल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने वादा किया कि अगर वह सत्ता में आते हैं, तो प्रदेश की भूमि और नौकरी के अधिकारों को संरक्षित किया जाएगा। प्रत्येक का समान सम्मान सुनिश्चित किया जाएगा। मौके पर ताज मोहिउद्दीन, जीएम सरूरी और पीरजादा मोहम्मद सईद ने भी अपने विचार रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed