फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   political

रैली निकालने से पहले पीडीपी के नेता-कार्यकर्ता हिरासत में,

विज्ञापन
political
श्रीनगर। नए भूमि कानून के खिलाफ श्रीनगर में पीडीपी की रैली को पुलिस ने विफल कर दिया। रैली निकालने से पहले ही कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया, जिन्हें बाद में बांड साइन करवाने के बाद छोड़ दिया गया। पार्टी अध्यक्ष महबूबा ने ट्वीट किया कि कार्यालय को भी सील कर दिया है।
विज्ञापन

पीडीपी के कार्यकर्ताओं ने वीरवार को शेर-ए-कश्मीर पार्क स्थित पीडीपी कार्यालय से प्रैस एंक्लेव तक रैली निकालनी थी। जैसे ही पीडीपी नेता और कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पहुंचे, वहां पहले से मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्कामुक्की भी हुई। हिरासत में लिए गए नेताओं में वरिष्ठ नेता खुर्शीद आलम, सुहेल बुखारी, वहीद पररा, रूफ भट, डॉ. हरबख्श सिंह, मोहित भान आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed