फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   police

कैदियों को प्रदेश से बाहर भेजना प्रशासनिक कदम: डीजी जेल

विज्ञापन
police
श्रीनगर। कारागार महानिदेशक एचके लोहिया ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के कैदियों को केंद्र शासित प्रदेश से बाहर स्थानांतरित करने का फैसला पूरी तरह से प्रशासनिक कदम है और जेलों में क्षमता से ज्यादा कैदी होने के कारण लिया गया है।
विज्ञापन

केंद्रीय कारागार में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कैदियों का स्थानांतरण प्रशासनिक मामला है। अगर जेल में उसकी क्षमता से ज्यादा कैदी हैं तो उनमें से कुछ को बाहर भेजना पड़ेगा। इस प्रक्रिया के लिए सभी मानदंडों की जांच की गई है। ऐसा नहीं है कि हम यहां कट्टरवाद से नहीं निपट सकते हैं और हमें इससे निपटने के लिए उन्हें बाहर भेजने की जरूरत है। यह प्रशासनिक कवायद है। आतंकवादियों सहित 150 कैदियों को अन्य कैदियों को कट्टरपंथी बनाने में कथित रूप से शामिल पाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर से बाहर की जेलों में स्थानांतरित किए जाने के संबंध में आई खबरों को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने यह बात कही।
विज्ञापन

लोहिया ने कहा कि जेलों के भीतर कट्टरवाद यहां कोई गंभीर मुद्दा नहीं है और विभाग उसका समाधान कर रहा है। कट्टरवाद तब पनपता है जब उनके दिमाग में जहर भरा हुआ हो। साथ ही अगर उनके साथ कुछ गलत हुआ हो तो ऐसे में कट्टरवाद की तरफ झुकाव की आशंका ज्यादा होती है। इसलिए हमें यह ध्यान में रखना होगा और हमें उन्हें तमाम सकारात्मक गतिविधियों में लिप्त रखना होगा। जेल में बंद आतंकवादियों के अपने सहयोगियों से बात करके गतिविधियां चलाने के सवाल पर कहा कि ऐसी घटनाओं से पूरी तरह इनकार नहीं किया जा सकता है। विभाग एहतियाती कदम उठा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed