Terrorist Hideout: घर में बना रखा था आतंकी ठिकाना, IED समेत हथियारों का जखीरा बरामद, दो गिरफ्तार
सोपोर में गुरुवार को पुलिस और सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और सुरक्षाबलों की टीम ने यहां तलाशी अभियान के दौरान एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना ने एक संयुक्त तलाशी अभियान में घर में बनाए गए आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरपियों को गिरफ्तार किया है। यहां से इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) समेत हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है।
जिस घर से जखीरा मिला है, वो सोपोर में एक मुठभेड़ में मारे गए आतंकी कयूम नजार के भाई रशीद नजार का है। तलाशी अभियान के दौरान घर के तहखाने में छिपाकर रखी विस्फोटक सामग्री, आईईडी, एक मैगजीन के साथ पिस्तौल, एसएलआर और एके47 राइफल के साथ गोला बारूद बरामद किया गया।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि वीरवार की सुबह पुलिस टीम ने सोपोर के क्रैंकशिवेन इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। इसमें एक घर में बनाए गए आतंकी ठिकाने को ध्वस्त कर दिया गया। आरोपी रशीद नजार को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह बरामदगी शहर में सुरक्षा बनाए रखने और आतंकी हमलों को रोकने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा किए जा रहे प्रयासों को रेखांकित करती है।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने सोपोर के निवासी अब्दुल जमील लाराह की भी इसी तरह की विध्वंसक गतिविधियों में संलिप्तता का खुलासा किया। अधिकारियों ने कहा कि लाराह के आवास पर तलाशी अभियान के दौरान हथियार, गोला-बारूद और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।