{"_id":"628b7ded7fe1c860a93e6e75","slug":"police-arrested-three-over-sarpanch-killing-in-north-kashmir-baramulla","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारामुला: पट्टन में सरपंच की हत्या में शामिल आतंकी मददगार गिरफ्तार, हथियार भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारामुला: पट्टन में सरपंच की हत्या में शामिल आतंकी मददगार गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
Mon, 23 May 2022 05:58 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 23 May 2022 05:58 PM IST
सार
बारामुला में सरपंच की हत्या में शामिल तीन आतंकी मददगारों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से पुलिस ने हथियार भी जब्त किए हैं।
विज्ञापन
Baramulla
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तरी कश्मीर के जिला बारामुला के पट्टन के गेशबुग इलाके में सरपंच की हत्या में शामिल तीन आतंकी मददगारों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस को हथियार भी बरामद हुए है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आतंकी मददगार लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हैं।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 15 अप्रैल को आतंकियों ने गोशबुग के सरपंच मंजूर अहमद बंगरू की हत्या कर दी थी। इसके बाद से ही पुलिस हत्यारों की तलाश में थी। जांच के दौरान उन्हें तीन संदिग्धों के बारे में सूचना मिली, जो आतंकी गतिविधियों में शामिल रहे हैं। सूचना के आधार पर तीनों संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। इनमें नूर मोहम्मद, मोहम्मद रफीक पारे और आशिक हुसैन शामलि है। तीनों गोशबुग, पट्टन के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि उनके पास से 3 पिस्तौल, 2 ग्रेनेड, 3 मैगजीन और 32 गोलियां बरामद की गई हैं।