फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Police arrested brick kiln owner in Budgam Kashmir

Kashmir: बडगाम में ईंट-भट्टा मालिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 07 Jun 2022 01:05 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 07 Jun 2022 01:05 PM IST
सार

पुलिस ने बडगाम के एक ईंट-भट्ठा मालिक को लापरवाही और प्रशासनिक आदेशों का पालन न करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Police arrested brick kiln owner in Budgam Kashmir
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बडगाम के एक ईंट-भट्ठा मालिक को लापरवाही और प्रशासनिक आदेशों का पालन न करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इस व्यक्ति के ईंट-भट्ठे पर ही पिछले हफ्ते एक गैर स्थानीय श्रमिक की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि छत्तरगम निवासी मोहम्मद यूसुफ मीर का चाडूरा इलाके में एक ईंट-भट्ठा है। 2 जून को आतंकियों ने यहां काम करने वाले मजदूरों पर गोलियां चलाई थीं। जिसमें बिहार के अररिया जिले के रहने वाले दिलखुश कुमार की मौत हो गई थी जबकि अन्य घायल हो गया था। ईंट-भट्ठा मालिक पर आरोप है कि उसने प्रशासनिक आदेशों का पालन नहीं किया और लापरवाही बरती, जिसके कारण मजदूरों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई। एक मजदूर को अपनी जान गंवानी पड़ी। मीर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन


लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्त होगी कार्रवाई
अधिकारी ने कहा कि सभी ईंट-भट्ठा मालिकों और प्रबंधकों को एक बार फिर प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी जाती है ताकि अपनी-अपनी इकाइयों में काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। जो व्यक्ति इसमें लापरवाही करेगा उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कुलगाम में धर्म गुरुओं, मौलवियों ने की लक्षित हत्याओं की निंदा

उधर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में टाउन हॉल में सोमवार को धर्म गुरुओं, धार्मिक प्रचारकों और मौलवियों ने एकत्र होकर आतंकवादियों द्वारा की जा रही लक्षित हत्याओं की निंदा की। इस दौरान कहा कि ये गुमराह तत्व कश्मीर में विभिन्न समुदायों के बीच भाईचारे को नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। अपने व्याख्यानों के दौरान कुरान शरीफ की आयतों के साथ प्रमाण दिया कि इस्लाम किसी भी तरह के आतंक की अनुमति नहीं देता है। 

उन्होंने कहा कि ऐसा करना इस्लाम के अनुसार पूरी तरह से हराम है। उन्होंने आतंकवादी हमलों में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के साथ सहानुभूति व्यक्त की। साथ ही देश में खासकर घाटी में शांतिपूर्ण माहौल के लिए प्रार्थना की। इस दौरान प्रचारक मोहम्मद शाबान ने कहा कि घाटी में रहने वाले सभी अल्पसंख्यक समुदाय हमारे भाई हैं और हम दोनों को भाईचारे की निशानी दिखानी चाहिए। उनका अच्छा आतिथ्य सत्कार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed