फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   PM Modi inaugurates Z-Morh tunnel: Excellent in security and technical facilities, know how safe and important

PM Modi inaugurate Z-Morh tunnel: सुरक्षा और तकनीकी सुविधाओं में बेहतरीन, जानिए कितनी सुरक्षित और अहम ये टनल

Mon, 13 Jan 2025 11:48 AM IST
निकिता गुप्ता रोली खन्ना अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
रोली खन्ना अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Mon, 13 Jan 2025 11:48 AM IST
सार

जेड मोड़ टनल में सुरक्षा, वेंटिलेशन और भूकंप प्रतिरोधी तकनीकों के साथ 1100 वाहनों की क्षमता, सेना के साजो-सामान के लिए सुविधाएं और दुर्घटनाओं से बचाव के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
PM Modi inaugurates Z-Morh tunnel: Excellent in security and technical facilities, know how safe and important
जेड मोड़ टनल - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

निर्माण करने वाली कंपनी के मुताबिक जेड मोड़ टनल की क्षमता 1100 वाहनों की है। इतने वाहनों के एक घंटे में आवागमन के बावजूद ट्रैफिक पर कोई दबाव नहीं बढ़ेगा। 

विज्ञापन


टनल में आग से बचाव के इंतजाम
इसके लिए विश्वस्तरीय इंतजाम किए गए हैं। इसमें वाटर पंप के साथ ही धुआं निकालने के लिए भी व्यवस्थाएं की गई हैं। एयर वेसेल समेत 16 पंप लगाए गए हैं। वहीं, 96 आपातकालीन निकास द्वार बनाए गए हैं, ताकि किसी भी दुर्घटना की स्थिति में लोग आसानी से निकल सकें। 
विज्ञापन


6.5 किमी लंबे टनल में वेंटिलेशन के लिए भी हैं खास व्यवस्थाएंवेंटिलेशन के लिए अंदर और बाहर मिलाकर 52 जेट फैन लगाए गए हैं। 500 केवी क्षमता के 4 एग्जास्ट फैन भी इसमें लगे हैं। दो भारी क्षमता वाले एक्सियल फैन व चिमनी की भी इसमें सुविधा है। जरूरत पड़ने पर हवा के दबाव को कम करने के लिए भी व्यवस्थाएं की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतम भूकंप की तीव्रता झेल सकती है सुरंगगांदरबल इलाका सीस्मिक जोन-5 में है। यानी यहां अधिकतम तीव्रता के भूकंप आने का खतरा रहता है, जो रिक्टर स्केल पर 8 या इससे भी अधिक हो सकती है। निर्माणकर्ता कंपनी का दावा है कि टनल को इस तरह डिजाइन किया गया है कि अधिकतम तीव्रता वाले भूकंप में भी इसे कोई नुकसान नहीं पहुंचे। यही नहीं इसको इस तरह बनाया गया है जिससे 100 साल तक इसकी मजबूती बरकरार रहे।


सेना के लिए भी मददगार
इस टनल से सेना के साजो-सामान के साथ ही टैंक भी आसानी से और कम समय में एक छोर से दूसरे छोर तक ले जाए सकेंगे। टैंकों के आवागमन से भी इसकी सड़क पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। 

49 महीने में बनकर तैयार हुआ जेड मोड़ टनल
2378.76 करोड़ रुपये खर्च हुए इसे बनाने में।
31 लाख 72 हजार 800 बोरी सीमेंट और 3465 मीट्रिक टन सरिया का इस्तेमाल हुआ है इसे बनाने में
1623 लोग काम करते थे प्रतिदिन टनल का काम तेजी पर आने पर 1 करोड़ 55 लाख 17 हजार 360 मानव कार्य घंटे लगे इसे तैयार करने में।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed