फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Peace after terror: Pahalgam heaved a sigh of relief on the success of Operation Mahadev

दहशत के बाद सुकून: ऑपरेशन महादेव की सफलता पर पहलगाम ने ली राहत की सांस, घाटी में फिर लौट रही रफ्तार

Wed, 30 Jul 2025 01:06 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क पहलगाम
अमर उजाला, नेटवर्क पहलगाम Published by: निकिता गुप्ता Updated Wed, 30 Jul 2025 01:06 PM IST
सार

पहलगाम में निर्दोष नागरिकों की हत्या में शामिल आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराया, जिससे इलाके में राहत का माहौल है। ऑपरेशन महादेव के बाद लोग दबी जुबान में सही, लेकिन फिर से उम्मीद और शांति की बात करने लगे हैं।

विज्ञापन
Peace after terror: Pahalgam heaved a sigh of relief on the success of Operation Mahadev
सुरक्षाबल। - फोटो : बसित जरगर

विस्तार

दहशत से भरा पहलगाम अब शायद राहत की सांस लेगा। आतंकियों की मौत का यहां यकीन किसी को नहीं। माहौल की मजबूरी ही है कि लोग खुशी भी दबी जुबां से जाहिर कर रहे हैं। पहलगाम से नेकां विधायक अल्ताफ कुल्लू कहते हैं कि क्रूर हमले का हम लोगों ने पहले ही विरोध किया था। जैसा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संसद में कहा कि पहलगाम के आतंकी मारे गए, निश्चित तौर पर अब यहां के लोग राहत की सांस लेंगे।

विज्ञापन


आखिरकार सुरक्षाबलों ने उन आतंकवादियों को ढूंढ निकालने में सफलता प्राप्त की, जो पहलगाम में निर्दोष नागरिकों की हत्या में शामिल थे। इन आतंकियों को मुठभेड़ में गोलियों का निशाना बनाकर ढेर कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद पहलगाम के लोगों के चेहरों पर राहत और खुशी साफ दिखाई दे रही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बाइसारन क्षेत्र में 26 पर्यटकों की आतंकियों ने निर्मम हत्या कर दी थी। इस जघन्य घटना के बाद पहलगाम और आसपास के इलाकों के लोगों में गुस्से की लहर दौड़ गई थी।कैप्शन। रफ्तार भरने को तैयार: ऑपरेशन महादेव के बाद पहलगाम एक बार फिर रफ्तार भरने को तैयार है। कश्मीरियत को लगा दाग मिटाने की पुरजोर कोशिश में जुटे लोग दबी जुबां से कह रहे हैं कि आपरेशन महादेव से काफी कुछ बदलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Jammu Kashmir: नगरोटा में आतंकी साजिश नाकाम, हथियारों के साथ सहयोगी गिरफ्तार 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed