{"_id":"63d41ad5b3daba1b0557f68a","slug":"patwari-arrested-red-handed-taking-bribe-in-ganderbal-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: गांदरबल में पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: गांदरबल में पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गया गिरफ्तार
Sat, 28 Jan 2023 12:11 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sat, 28 Jan 2023 12:11 AM IST
सार
अधिकारी ने बताया कि तारिक अहमद शाह, पटवारी हलका, हथबुरा, गांदरबल के रूप में तैनात हैं, को सीबीआई श्रीनगर के एसीबी के अधिकारियों ने एक शिकायतकर्ता से 50,000 रुपये की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ा।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने शुक्रवार को कहा कि उसने मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में एक पटवारी को रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए रंगे हाथ पकड़ा। एक अधिकारी ने बताया कि तारिक अहमद शाह, पटवारी हलका, हथबुरा, गांदरबल के रूप में तैनात हैं, को सीबीआई श्रीनगर के एसीबी के अधिकारियों ने एक शिकायतकर्ता से 50,000 रुपये की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ा।
उन्होंने बताया कि आरोपी पटवारी से मौके पर ही स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में राशि बरामद कर ली गई। उन्होंने कहा कि एसीबी श्रीनगर ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 (2018 में संशोधित) के तहत एक औपचारिक प्राथमिकी संख्या 01/2023 दर्ज की है। अधिकारी ने कहा कि आरोपी पटवारी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और हिरासत में ले लिया गया।