फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Patients doing service with a close watch on enemies across the LoC

एलओसी पार दुश्मनों पर पैनी नजर रखने के साथ मरीजों की कर रहे सेवा

विज्ञापन
Patients doing service with a close watch on enemies across the LoC
उड़ी (बारामुला)। सेना ने एसओसी पर दुश्मनों के साथ कोरोना से लड़ने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। इसके लिए बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर के निवासियों के लिए कोरोना अस्पताल की स्थापना कर उपचार शुरू कर दिया है। घाटी में लगातार बढ़ रहे संक्रमण के बीच लोगों को सरकारी अस्पतालों में जगह नहीं मिल पा रही है। इसे देखते हुए सेना ने स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर लोगों को राहत देने की पहल की है।
विज्ञापन

सेना की आर्मी मेडिकल कोर (एएमसी) के कर्नल पॉल एम वर्घीस ने बताया है कि स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से उड़ी में 20 बिस्तरों वाला अस्पताल तैयार किया है। इनमें पांच आईसीयू बेड जबकि 15 हल्के लक्षणों वाले मरीजों के लिए रहेंगे। सेना के चिकित्सक स्थानीय बीएमओ के साथ संपर्क में हैं। पीएम फंड से मिली चार वेंटिलेटर मशीनों को भी उपयोग किया जा रहा है। इसके अलावा 15 हाई फ्लोऑक्सीजन बेडों की भी सुविधा की गई है।
विज्ञापन

कर्नल पॉल ने बताया कि अस्पताल की स्थापना के पीछे उड़ी सेक्टर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच लोगों की मदद करना है। उन्होंने बताया कि एलओसी के करीब दूरदराज वाले इलाके में लोगों को हर संभव मदद मिले इसके लिए काम किया जा रहा है। कर्नल ने बताया है कि वर्तमान में उड़ अब तक 59 कोरोना के मामले सामने आए हैं। इसमें से 7 को मोहरा कोविड सेंटर में भर्ती किया गया है। कर्नल पॉल ने कहा कि घाटी में तैनात सेना की हर दम यह कोशिश रहती है कि आवाम की हर समय जरूरत पड़ने पर मदद की जाए। वह केवल उड़ी के लोगों की ही नहीं, बल्कि पूरी घाटी के लोगों की मदद करेंगे। इससे पहले भी सेना श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र रंगरेट में स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर 250 बेड का एक कोविड अस्पताल संचालित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed