{"_id":"63d6bbcb9fed1b139265736c","slug":"pathaan-brings-housefull-boards-back-in-cinema-halls-of-kashmir-after-32-years-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cinema in Kashmir: फिल्म पठान से चमका घाटी के सिनेमाघरों का कारोबार , तीन दशक बाद हाउस फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cinema in Kashmir: फिल्म पठान से चमका घाटी के सिनेमाघरों का कारोबार , तीन दशक बाद हाउस फुल
Mon, 30 Jan 2023 12:02 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 30 Jan 2023 12:02 AM IST
सार
कश्मीर में सिनेमाघरों का कारोबार फिल्म पठान से चमका है। फिल्म ने हॉल मालिकों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है, क्योंकि हाउसफुल का बोर्ड घाटी में लौट आया है।
विज्ञापन
श्रीनगर: सिनेमा हाल में फिल्म देखने जाते लोग
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीन दशकों से अधिक समय से कश्मीर में सिनेमाघरों का कारोबार फिल्म पठान से चमका है। फिल्म ने हॉल मालिकों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है, क्योंकि हाउसफुल का बोर्ड घाटी में लौट आया है। अभिनेता शाहरुख, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम ने इसमें अभिनय किया है।
विज्ञापन
वहीं, अब हर रोज फिल्म एक नया रिकॉर्ड स्थापित कर रही है। भारत में सबसे बड़ी मल्टीप्लेक्स शृंखलाओं में से एक आईनॉक्स लीज़र लिमिटेड ने जनवरी को अपने ट्वीटर हैंडल पर एक पोस्ट साझा की। फिल्म ने लंबे ब्रेक के बाद कश्मीर में पैसे कमाने में मदद की है। पोस्ट में कहा गया है कि हम कश्मीर घाटी में हाउस फुल साइन वापस लाने के लिए किंग खान के आभारी हैं।
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों में कश्मीर में आईनॉक्स शिवपोरा में उनके दो या तीन शो हाउसफुल रहे हैं। ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म के अनुसार रविवार को भी ऐसा ही हुआ। 1989 में कश्मीर में आतंकवाद बढ़ने से पहले देश के अन्य हिस्सों में सिनेमा हॉल मालिकों को शटर गिराने के लिए मजबूर होना पड़ा। राजनीतिक उथल-पुथल के कारण लगभग तीन दशकों तक कारोबार चमका नहीं। लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने पिछले साल 20 सितंबर को श्रीनगर में आईनॉक्स फ्रेंचाइजी का उद्घाटन किया और इसे ऐतिहासिक दिन बताया था। आमिर खान अभिनीत लाल सिंह चड्ढा को वहां पहली फिल्म के रूप में दिखाया गया था। लोगों के एक युवा समूह ने शो में भाग लिया था। सिन्हा ने उस समय कहा था कि जम्मू और कश्मीर के सभी जिलों में 100 सीटर सिनेमा हॉल होंगे।
विज्ञापन