फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Pahalgam Terror Attack: Railways, migrants and Kashmiri Pandits are the targets of terrorists; Security forces

Pahalgam Terror Attack: रेलवे, प्रवासी और कश्मीरी पंडित आतंकियों के निशाने पर; सुरक्षाबल हाईअलर्ट पर

Sat, 26 Apr 2025 11:55 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 26 Apr 2025 11:55 AM IST
सार

पहलगाम हमले के बाद आतंकियों की नई साजिशों के चलते रेलवे, कश्मीरी पंडितों और बाहरी लोगों को निशाना बनाए जाने की आशंका में घाटी में हाई अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Pahalgam Terror Attack: Railways, migrants and Kashmiri Pandits are the targets of terrorists; Security forces
लालचौक पर सुरक्षाबल - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

पर्यटकों को निशाना बनाने के बाद आतंकवादी अब रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर, कश्मीरी पंडितों और घाटी में काम कर रहे बाहरी लोगों पर हमले की साजिश रच रहे हैं। इन खुफिया सूचनाओं के बाद सुरक्षाबल अब हाईअलर्ट पर हैं।अधिकारियों ने बताया कि यह खुफिया सूचना 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए घातक हमले के बाद मिली।

विज्ञापन


रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर बना संवेदनशील लक्ष्य, कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश
खुफिया इनपुट से पता चलता है कि आतंकवादी आने वाले दिनों में गैर-स्थानीय लोगों, कश्मीरी पंडितों और सुरक्षाकर्मियों पर दुस्साहसिक हमले की सक्रिय रूप से साजिश रच रहे हैं। उन्होंने बताया कि रेलवे का इंफ्रास्ट्रक्चर संवेदनशील लक्ष्य बना हुआ है, क्योंकि घाटी में कई रेलवे कर्मचारी गैर स्थानीय हैं।
विज्ञापन


स्थानीय बाजारों में अपने बैरकों से बाहर घूमने वाले रेलवे सुरक्षाकर्मियों से ऐसा करने से परहेज करने को कहा गया है, क्योंकि इससे उन पर हमले की आशंका ज्यादा है। अधिकारियों ने बताया कि इन कर्मियों को उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल प्रभाव से ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएसआई की साजिश: कश्मीर पंडितों और पुलिस पर हमले की तैयारी
यह चेतावनी भी जारी की गई है कि पाकिस्तान की जासूसी एजेंसी आईएसआई श्रीनगर और गंदेरबल जिलों में कश्मीर पंडितों और पुलिस कर्मियों पर लक्षित हमले करने की साजिश रच रही है। खुफिया सूचना के बाद सुरक्षाबल तत्काल हाईअलर्ट पर आ गए हैं। साथ ही आदेश दिया गया है कि स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय कर आरपीएफ द्वारा सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाए जाएं ताकि आतंकवादियों के रेलवे परियोजनाओं को नुकसान पहुंचाने के किसी भी प्रयास को विफल किया जा सके। 

आतंकी हमले में मारे गए पुणे के जगदाले के घर गई एनआईए
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की चार सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को पुणे निवासी संतोष जगदाले के घर का दौरा किया। जगदाले पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए थे। पुलिस अधिकारियों ने विस्तृत जानकारी दिए बिना बताया कि टीम ने जगदाले के परिवार के सदस्यों से हमले की जानकारी ली। एनआईए नरसंहार की जांच कर रही जम्मू-कश्मीर पुलिस को सहायता प्रदान कर रही है।

यह खबर भी पड़ें: पहलगाम हमले पर सवाल: जहां हजारों पर्यटक आते-जाते हैं, वहां सुरक्षा व्यवस्था न होना बड़ी चूक; किसकी जिम्मेदारी?

कश्मीर से निकाले गए 232 पर्यटक विशेष विमान से सुरक्षित लौटे
कश्मीर से 232 पर्यटकों को लेकर विशेष विमान मुंबई पहुंचामहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद कश्मीर से निकाले गए 232 पर्यटकों को लेकर एक विशेष विमान शुक्रवार को मुंबई पहुंचा। उन्होंने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश से पर्यटकों को वापस लाने के प्रयासों के तहत प्रदेश सरकार की ओर से संचालित यह तीसरी विशेष उड़ान थी।

यात्रियों को अकोला और अमरावती स्थित उनके गृह स्थानों तक पहुंचाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि अब तक 800 पर्यटक राज्य में लौट आए हैं। वीरवार को दो विशेष उड़ानों से 184 पर्यटक वापस आए थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed