Pahalgam Attack: कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहुंचे श्रीनगर; पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों से मिलकर जताई संवेदना
राहुल गांधी ने श्रीनगर में पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीड़ितों से मुलाकात की, उनकी मदद के लिए एकजुट होने की अपील की और आतंकवाद के खिलाफ संगठित होने की जरूरत जताई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीनगर में पहलगाम आतंकी हमले के बाद, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीड़ितों से मुलाकात की और उनकी मदद के लिए स्थानीय लोगों से बातचीत की। उन्हें आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि हर भारतीय इस घटना के खिलाफ है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से भी राहुल गांधी ने मुलाकात की और राज्य की सुरक्षा हालात पर चर्चा की।
जम्मू-कश्मीर: विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने #PahalgamTerrorAttack में घायल लोगों और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 25, 2025
(सोर्स: कांग्रेस) pic.twitter.com/4jTIu1mbYm
पहलगाम आतंकी हमले पर राहुल गांधी का बयान
आज श्रीनगर के गुपकार रोड स्थित हरी भवन में प्रेस से बात करते हुए, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को बेहद दर्दनाक घटना बताया और पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। राहुल गांधी ने कहा कि यह एक भयानक दुर्घटना है। मैं यहां आया हूं ताकि मैं पीड़ित लोगों को कैसे मदद कर सकता हू। इस दुःखद घटना का विरोध पूरे जम्मू-कश्मीर में हो रहा है। यहां के लोगों को पीड़ितों और उनके परिजनों के साथ सहानुभूति है।
उन्होंने कहा भारत का हर एक नागरिक इस आतंकी घटना के खिलाफ खड़ा है और वह संगठित है उन लोगों के लिए जिन्होंने इसमें अपनों को खोया है या घायल हुआ है। आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होना होगा। राहुल गांधी ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर खड़े होने की अपील की, ताकि ऐसे हमलों का मुकाबला किया जा सके और पीड़ितों को न्याय मिले।