फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   One crore will be spent on development works in Srikot

श्रीकोट में विकास कार्यों पर होंगे एक करोड़ खर्च

Fri, 23 Oct 2020 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
One crore will be spent on development works in Srikot
नगर पालिका क्षेत्र में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलमार्ग परियोजना के पुनर्वासन एवं पुनर्स्थापन (आरएंडआर) मद से 1 करोड़ 6 लाख 53 लाख रुपये के विकास कार्य होंगे। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत ने डीएम को पत्र भेजकर सिंचाई विभाग श्रीनगर को कार्यदायी संस्था नामित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र के श्रीकोट गंगानाली के वार्ड-1 (निचला श्रीकोट) में 26.13 लाख रुपये की लागत से बारात घर का निर्माण होगा। बेस अस्पताल में मरीजों के तीमारदारों के ठहरने के लिए 20 लाख रुपये से रैन बसेरा बनाया जाएगा। वहीं वार्ड 2 (ऊपरी श्रीकोट) में 6.88 लाख रुपये से बच्चों के पार्क का निर्माण किया जाएगा। प्राकृतिक पेयजल स्रोत के संरक्षण पर 2.80 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। भाजपा के नगर मंडल महामंत्री विनय घिल्डियाल ने बताया कि रामलीला मैदान में स्टेज व ग्रीन रूम का निर्माण 20 लाख से होगा। राजकीय इंटर कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय रेवड़ी व प्राथमिक विद्यालय श्रीकोट में मरम्मत कार्य, रंग रोगन एवं सुंदरीकरण कार्य भी करवाए जाएंगे। राज्य सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष अतर सिंह असवाल, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट, सांसद प्रतिनिधि राकेश ध्यानी, भगवती प्रसाद घिल्डियाल, मंडल अध्यक्ष गिरीश पैन्यूली, हयात सिंह झिंक्वाण व त्रिलोक थपलियाल ने कहा कि विकास कार्यों से जनता को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed