फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Omar said- If BJP had adopted Vajpayee's approach, Jammu and Kashmir would not have been in this condition.

Srinagar : उमर ने किया अटल को याद, कहा- भाजपा वाजपेयी का दृष्टिकोण अपनाती तो जम्मू-कश्मीर इस हाल में न होता

Wed, 06 Nov 2024 03:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 06 Nov 2024 03:24 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा, जब वाजपेयी 1999 में पहली दिल्ली-लाहौर बस से पाकिस्तान गए थे तो उन्होंने मीनार-ए-पाकिस्तान का दौरा किया था जो आसान नहीं था।

विज्ञापन
Omar said- If BJP had adopted Vajpayee's approach, Jammu and Kashmir would not have been in this condition.
उमर अब्दुल्ला - फोटो : एएनआई

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि अगर केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के दृष्टिकोण को अपनाया होता तो तत्कालीन जम्मू-कश्मीर आज इस स्थिति में नहीं होता। 

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर विधानसभा में श्रद्धांजलि अर्पित करने के दौरान उमर ने पूर्व प्रधानमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि वाजपेयी ने हमेशा जम्मू-कश्मीर में स्थिति सुधारने की कोशिश की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं उन्हें (वाजपेयी) जानता हूं और उनके साथ मंत्री के रूप में काम किया है। जब हम वाजपेयी को याद करते हैं तो हम उन्हें जम्मू-कश्मीर के संदर्भ में याद करते हैं। उन्होंने हमेशा जम्मू-कश्मीर में स्थिति सुधारने और तनाव कम करने की कोशिश की।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा, जब वाजपेयी 1999 में पहली दिल्ली-लाहौर बस से पाकिस्तान गए थे तो उन्होंने मीनार-ए-पाकिस्तान का दौरा किया था जो आसान नहीं था। उन्होंने असफलताओं के बावजूद बार-बार दोस्ती का हाथ बढ़ाया। उन्होंने नियंत्रण रेखा के पार के रास्तों को खोलने के लिए काम किया, जिन्हें बाद में फिर बंद कर दिया गया। उन्होंने नागरिक समाज को करीब लाने की कोशिश की। आज हमें अलग रखने की कोशिश की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर वाजपेयी का दृष्टिकोण अपनाया गया होता तो जम्मू-कश्मीर जिस स्थिति में है उसमें नहीं होता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed