फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   omar abdullah said INDIA Alliance cleared it befor about seats share in state elections

श्रीनगर: उमर ने इंडिया गठबंधन को घेरा, बोले- राज्य चुनावों में सीटों के बंटवारे पर पहले ही करना था स्पष्ट

Tue, 07 Nov 2023 06:05 PM IST
kumar गुलशन कुमार एएनआई, जम्मू कश्मीर
एएनआई, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 07 Nov 2023 06:05 PM IST
सार

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि पांच राज्यों के चुनावों के बाद सभी सदस्यों को एक साथ बैठना चाहिए और मतभेदों को दूर करना चाहिए ताकि 2024 में आगामी संसद चुनावों में हमारा प्रदर्शन प्रभावित न हो।

विज्ञापन
omar abdullah said INDIA Alliance cleared it befor about seats share in state elections
Omar Abdullah - फोटो : ANI

विस्तार

नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि राज्य चुनावों में सीट बंटवारे को लेकर इंडिया गठबंधन को घेरा है। इससे कहा जा सकता है कि इंडिया गठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं है। वहीं, नेकां और पीडीपी के बीच भी शब्दों के बाण चलाए जा रहे हैं। दोनों पार्टियां ही इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं।

विज्ञापन


उमर अब्दुल्ला ने कहा कि अगर इंडिया गठबंधन राज्य चुनावों में सीटें साझा नहीं करना चाहता था, तो इस बारे में पहले ही साफ कर देना चाहिए था। आगे उन्होंने कहा कि वह बैठकों में भाग लेता रहे हैं। इसमें गठबंधन विधानसभाओं के लिए है या नहीं, यह विषय बार-बार उठा, लेकिन कोई निर्णय नहीं हुआ। और अब नतीजा सबके सामने है। गठबंधन के सभी सदस्य मध्यप्रदेश और राजस्थान आदि में एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन


उमर ने कहा कि हाल ही में कांग्रेस ने कहा कि इंडिया अलायंस केवल संसद चुनावों के लिए है। पांच राज्यों के चुनावों के बाद, सभी सदस्यों को एक साथ बैठना चाहिए और मतभेदों को दूर करना चाहिए ताकि 2024 में आगामी संसद चुनावों में हमारा प्रदर्शन प्रभावित न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed