जम्मू कश्मीर: उमर अब्दुल्ला बोले- अमरनाथ गुफा तक सड़क निर्माण पर्यावरण के साथ खिलवाड़
उमर अब्दुल्ला ने घाटी के लोग अमरनाथ यात्रियों को अपने कंधों पर उठाकर ले जाते रहे हैं और ऐसा करना जारी रखेंगे। पर्यावरण के साथ इस तरह से खिलवाड़ करना अच्छा नहीं है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को अमरनाथ गुफा तक मोटर योग्य सड़क के निर्माण पर सवाल उठाया। कहा कि इस तरह पर्यावरण के साथ खिलवाड़ करना अच्छा नहीं है। उन्होंने कहा कि अमरनाथ गुफा की वार्षिक तीर्थयात्रा वर्षों से चल रही है और वहां वाहन ले जाने की कोई जरूरत नहीं है।
उमर ने श्रीनगर स्थित पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, इस मामले पर दोबारा विचार करने की सख्त जरूरत है। यहां के लोग अमरनाथ यात्रियों को अपने कंधों पर उठाकर ले जाते रहे हैं और ऐसा करना जारी रखेंगे। पर्यावरण के साथ इस तरह से खिलवाड़ करना अच्छा नहीं है।
उमर ने कहा कि यात्रा के दौरान कुछ कठिनाइयों का सामना करना आम बात हो गई है। उमर ने कहा, जब हम हज के लिए जाते हैं, तो क्या हम किसी वाहन में सफर करते हैं। नहीं, हम ऐसा पैदल करते हैं। लोग माता वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन के लिए जाते हैं और कई लोग पैदल जाते हैं और वाहनों आदि का उपयोग नहीं करते हैं।
बता दें, सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में बालटाल बेस कैंप के माध्यम से दोमेल से अमरनाथ गुफा तक सड़क का चौड़ीकरण पूरा करने के बाद अब वाहन मंदिर तक पहुंचेंगे।