फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Normalcy returns in Ladakh; schools up to Class 8 reopen after nine days

Leh: हिंसा के बाद लद्दाख में हालात सुधरे, स्कूल खुले...कुछ पाबंदियों से मिली राहत, लेकिन इंटरनेट अब भी बंद

Fri, 03 Oct 2025 05:53 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, लेह
अमर उजाला नेटवर्क, लेह Published by: निकिता गुप्ता Updated Fri, 03 Oct 2025 05:53 PM IST
सार

लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने लेह में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की, जहां नौ दिनों के बाद कक्षा आठ तक के स्कूल फिर से खोल दिए गए। हिंसा के बाद अधिकांश पाबंदियां हटाई गई हैं, लेकिन मोबाइल इंटरनेट बंद और धारा 144 अब भी लागू है।

विज्ञापन
Normalcy returns in Ladakh; schools up to Class 8 reopen after nine days
उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता - फोटो : PTI

विस्तार

लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने शुक्रवार को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। इस बीच, हाल ही में हुई हिंसा के बाद बंद किए गए सभी सरकारी और निजी स्कूल (कक्षा 8 तक) को नौ दिनों के बाद दोबारा खोल दिया गया।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि हालात में सुधार के चलते अधिकांश पाबंदियां धीरे-धीरे हटा दी गई हैं। हालांकि, 5 या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक और मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अभी भी निलंबित हैं।
विज्ञापन


24 सितंबर को लेह में भड़की हिंसा के बाद कर्फ्यू लगाया गया था, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे। प्रशासन ने धीरे-धीरे कर्फ्यू में ढील दी, पहले दो-दो घंटे के स्लॉट में, फिर 30 सितंबर को 7 घंटे और बाद में 1 अक्तूबर से पूरे दिन की ढील दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि मोबाइल इंटरनेट सेवा अब भी बंद है और धारा 144 (एक स्थान पर 5 या उससे अधिक लोगों के जुटने पर रोक) भी लागू है।

पुलिस ने बताया कि हिंसा के बाद हिरासत में लिए गए 50 से अधिक लोगों में से 26 को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

कारगिल बार एसोसिएशन ने हिंसा में मारे गए लोगों के समर्थन में तीसरे दिन भी न्यायिक कार्य से दूरी बनाई रखी और 6 अक्तूबर तक हड़ताल जारी रखने की घोषणा की।

लेह के जिला उपायुक्त द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 24 सितंबर से बंद पड़े कक्षा 8 तक के सभी स्कूल शुक्रवार से फिर से खोले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed