फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   NIA conducting searches in more than half dozen places in jammu kashmir in terror related case

Jammu-Kashmir NIA Raid: कश्मीर घाटी में छह जगहों पर एनआईए की छापेमारी, आतंकवाद से जुड़े मामलों में कार्रवाई

Mon, 26 Jun 2023 09:24 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाल नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाल नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 26 Jun 2023 09:24 AM IST
सार

कश्मीर घाटी के बांदीपोरा, कुलगाम, पुलवामा और शोपियां में एनआईए ने छापा मारा है। प्रदेश के इन चार जिलों में छह जगहों पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
NIA conducting searches in more than half dozen places in jammu kashmir in terror related case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को घाटी में करीब आधा दर्जन जगहों पर छापा मारा है। सूत्रों के अनुसार, आतंकी गतिविधि से संबंधित एक मामले में जांच के सिलसिले में ये छापेमारी की गई है। आज सुबह एजेंसी की टीमें सुरक्षाबलों के साथ  बांदीपोरा, कुलगाम, पुलवामा और शोपियां पहुंची। प्रदेश के इन चार जिलों में छह जगहों पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले बीते मंगलवार को श्रीनगर में देश विरोधी तथा अलगाववादी गतिविधियों के लिए सोशल मीडिया के दुरुपयोग के मामले में राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने घाटी के चार जिलों में छह स्थानों पर छापे मारे। जिन लोगों व संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई की गई उन पर विदेशी सहयोगियों के साथ मिलकर घाटी में आतंकवाद तथा अलगाववाद को बढ़ावा देने का शक है।

एसआईए के एक अधिकारी के अनुसार एजेंसी ने कुपवाड़ा, अनंतनाग, पुलवामा और श्रीनगर जिलों में छह स्थानों पर तलाशी ली। जांच एजेंसी ने सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने और  आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कथित रूप से विदेशी सहयोगियों के साथ सहयोग करने के संबंध में मामला दर्ज किया था।

इन चिह्नित संस्थाओं पर आतंकवाद और उसका समर्थन करने का भी आरोप है। हाल के दिनों में एसआईए, एनआईए और एसआईयू ने पूरे प्रदेश में अलगाववादी और आतंकी गतिविधियों पर शिकंजा और कड़ा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed