{"_id":"5dcf40c311680e6e33f848c503f3d1c2","slug":"national-saffron-mission-two-years-of-the-period-and-grew-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय केसर मिशन की अवधि और दो वर्ष बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय केसर मिशन की अवधि और दो वर्ष बढ़ी
श्रीनगर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने 371 करोड़ के राष्ट्रीय केसर मिशन को दो साल के लिए बढ़ा दिया है। यह योजना 2010-11 में शुरू की गई थी। यह घोषणा केंद्रीय कृषि सचिव सिराज हुसैन ने शुक्रवार को मुख्य सचिव बीआर शर्मा के साथ राज्य में विभिन्न कृषि तथा बागवानी से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा के दौरान की।
विज्ञापन
राज्य सरकार ने पिछले वर्ष बाढ़ से हुए नुकसान को देखते हुए दो वर्ष के लिए योजना बढ़ाने का आग्रह किया था। नेशनल एग्रीकल्चर मार्केट स्कीम के लिए जल्द से जल्द प्रस्ताव देने को कहा ताकि आवश्यक अनुदान जारी किया जा सके। बैठक में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, मिट्टी की उवर्रता के लिए स्वाइल हेल्थ स्कीम कार्ड और आर्गेनिक कृषि के बढ़ावे के लिए परंपरागत कृषि विकास योजना की भी समीक्षा की।
विज्ञापन