फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   National Conference leader Farooq Abdullah says How militants around 200-300 come

Farooq Abdullah: फारूक अब्दुल्ला का केंद्र से सवाल, कैसे आए घाटी में 200-300 आतंकी, कौन खेल रहा दोहरा खेल

Sun, 11 Aug 2024 10:46 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 11 Aug 2024 10:46 PM IST
सार

कौन मर रहा है, हमारे कर्नल, मेजर और सैनिक। यह सब कैसे हो रहा है? केंद्र सरकार को पूरे देश को जवाब देना चाहिए। यहां तक कि बांग्लादेश की सीमा भी अब छिद्रपूर्ण हो गई है। 

विज्ञापन
National Conference leader Farooq Abdullah says How militants around 200-300 come
फारूक अब्दुल्ला - फोटो : एजेंसी

विस्तार

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने रविवार को केंद्र सरकार सवाल उठाते हुए कहा कि घाटी में 200-300 की संख्या में आतंकवादी कैसे आ गए? वे कहां से आए हैं? कोई तो जिम्मेदार है जो दोहरा खेल कर रहा है। कौन मर रहा है, हमारे कर्नल, मेजर और सैनिक। यह सब कैसे हो रहा है? केंद्र सरकार को पूरे देश को जवाब देना चाहिए। यहां तक कि बांग्लादेश की सीमा भी अब छिद्रपूर्ण हो गई है। 

विज्ञापन


विज्ञापन

इससे पहले फारूक कई बार विवादित बयान दे चुके हैं। हाल ही में उन्होंने कहा था, 'जब तक भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत नहीं होगी, जम्मू कश्मीर में आतंकवाद की समस्या को खत्म नहीं किया जा सकता है। आगामी समय में प्रदेश में अमरनाथ यात्रा होने वाली है। साथ ही विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं। ऐसे में इन घटनाओं पर रोक लगनी चाहिए।'

फारूक अब्दुल्ला ने आगे कहा था, 'हमारे पड़ोसी के साथ अभी भी समस्याएं हैं। सैन्य कार्रवाई से ये समस्याएं हल नहीं होंगी... जब तक हम अपने पड़ोसी (पाकिस्तान) से बात नहीं करेंगे, हम इसे हल नहीं कर सकते। आतंकवादी सीमाओं के रास्ते आ रहे हैं और वे आते रहेंगे। कल जो भी सरकार होगी, उसे यही सब झेलना पड़ेगा... हमें इन परिस्थितियों से बाहर निकलने की जरूरत है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed