{"_id":"6242defaf821464cfe6dc2f9","slug":"monday-busiest-day-in-history-of-srinagar-airport-more-than-15-thousand-passengers-move-90-flights-done","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर एयरपोर्ट ने रचा इतिहास: एक दिन में 90 फ्लाइट का संचालन, 15 हजार से ज्यादा लोगों ने किया सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर एयरपोर्ट ने रचा इतिहास: एक दिन में 90 फ्लाइट का संचालन, 15 हजार से ज्यादा लोगों ने किया सफर
Tue, 29 Mar 2022 03:58 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 29 Mar 2022 03:58 PM IST
सार
श्रीनगर एयरपोर्ट पर सोमवार को 15,014 यात्री प्रदेश में या उससे बाहर जाने के लिए 90 उड़ानों में सवार हुए। हवाई अड्डे पर सोमवार का दिन इतिहास का सबसे व्यस्त दिन रहा।
विज्ञापन
Srinagar Airport
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीनगर एयरपोर्ट अथॉरिटी के लिए 28 मार्च का दिन यादगार बन गया है। श्रीनगर हवाई अड्डे पर सोमवार का दिन इतिहास का सबसे व्यस्त दिन रहा। अधिकारियों ने बताया कि सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार को 15,014 यात्री प्रदेश में या उससे बाहर जाने के लिए 90 उड़ानों में सवार हुए। पहली बार इतनी संख्या में फ्लाइट का संचालन हुआ हैं, जिनमें इतने यात्रियों ने सफर किया है।
विज्ञापन
शेखुल आलम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के एक प्रवक्ता ने एक ट्वीट में कहा, 'हमने 28 मार्च को 7,824 यात्रियों के साथ 45 आने वाली उड़ानों और 7,190 यात्रियों के साथ 45 प्रस्थान उड़ानें भरीं। 15,014 यात्रियों के साथ कुल 90 उड़ानें भरीं।'
विज्ञापन
अधिकारी ने आगे कहा कि यह दिन हमारे इतिहास का सबसे व्यस्त दिन बन गया है। यह केवल ग्रीष्मकालीन अनुसूची की शुरुआत है। अभी और लंबा सफर तय करना है। अधिकारियों ने बताया कि हवाईअड्डे का मौजूदा डिजाइन रोजाना लगभग 7,000 यात्रियों के लिए बनाया गया है, लेकिन जल्द ही एक नए टर्मिनल भवन के निर्माण पर काम शुरू होगा, जो इसकी संचालन क्षमता को और बढ़ाएगा।
विज्ञापन