फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Modi RSS commands are working on: Mir

मोदी आरएसएस के आदेशों पर कर रहे काम: मीर

Thu, 05 Nov 2015 07:08 PM IST
श्रीनगर, अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 05 Nov 2015 07:08 PM IST
विज्ञापन
Modi RSS commands are working on: Mir

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा हैं कि अब तक मुद्दों का कोई हल न करने के लिए उनकी सराहना की जाएं यह मुमकिन नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आरएसएस का एजेंडा देश और राज्य में लागू कर सांप्रदायिक सद्भाव का माहौल खराब कर रहे है।

विज्ञापन


उन्होंने मुख्यमंत्री पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वह आरएसएस के एजेंडे को रियासत में लागू होने दे रहे जिससे देश और रियासत की एकता और अखंडता को बड़ा खतरा है।  प्रदेश युवा कांग्रेस की राज्य व्यापी युवा आक्रोश यात्रा का बुधवार को अनंतनाग में समापन के अवसर पर विशाल रैली को संबोधित करते हुए मीर ने यह बात कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा भाजपा और पीडीपी का असली चेहरा लोगों के सामने आ चुका है। उन्होंने देश में बढ़ रही असहिष्णुता पर भी गहरी चिंता प्रकट की। उन्होंने कहा रियासत में युवा विरोधी नीतियां अपनाई जा रही है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रियासत में आगामी दौरे वित्तीय पैकेज के नाम पर सियासी ड्रामे से ज्यादा कुछ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सूरज हेगड़े ने इस अवसर पर प्रदेश युवा कांग्रेस की ओर से रियासत में हर जिले में निकाली गई युवा आक्रोश यात्रा की सराहना की। वहीं प्रदेश युवा कांग्रेस प्रणव शगोत्रा ने कहा कांग्रेस ने युवाओं के मुद्दों को यात्रा के दौरान जोरशोर से उठाया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के कई नेता, विधायक एवं पूर्व विधायक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed