फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   MLA's son Death in Accident

हादसे में विधायक के बेटे की मौत

Wed, 27 May 2015 02:01 AM IST
श्रीनगर/अमर उजाला, ब्यूरो
श्रीनगर/अमर उजाला, ब्यूरो Updated Wed, 27 May 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
MLA's son Death in Accident

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा के विधायक के बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा बारामुला जिले के पट्टन इलाके में मंगलवार को हुआ। पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, कुपवाड़ा जिले के विधायक और पीपुल्स कांफ्रेंस के नेता बशीर अहमद डार के दो बेटे बशारत बशीर डार और फिदा हुसैन डार अपने घर जागरपुरा हंदवाड़ा से श्रीनगर की ओर जा रहे थे।

विज्ञापन


इस बीच रास्ते में पट्टन के करीब उनकी महिंद्रा बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हुई, जिससे बशारत बशीर डार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि फिदा हुसैन को गंभीर चोटें आई हैं। बशीर (28 वर्ष) पेशे से वकील था। यह हादसा दो गाड़ियों के बीच टक्कर लगने से हुआ है।
विज्ञापन


इस घटना में मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। हादसे पर साइंस एंड टेक्नोलॉजी मंत्री सज्जाद गनी लोन ने दुख का इजहार किया। वह विधायक के घर पहुंचे और परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति पेश की। सज्जाद ने मृतक के नमाज-ए-जनाजा में भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed