फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Mirwaiz Umar farooq can offer Namaz in Jamia Masjid srinagar today

Srinagar: मीरवाइज उमर आज जामिया मस्जिद में पढ़ा सकते हैं नमाज

Fri, 26 Aug 2022 12:18 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 26 Aug 2022 12:18 PM IST
सार

उम्मीद जताई जा रही है कि यदि प्रशासन ने मंजूरी दी तो मीरवाइज उमर फारूक शुक्रवार को जुमे की नमाज पढ़वा सकते हैं। हालांकि इसकी किसी भी अधिकारी ने पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन
Mirwaiz Umar farooq can offer Namaz in Jamia Masjid srinagar today
मीरवाइज उमर फारूक - फोटो : (फाइल)

विस्तार

मीरवाइज-ए-कश्मीर मौलवी मोहम्मद उमर फारूक शुक्रवार को जुमे की नमाज पढ़वा सकते हैं। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि यदि प्रशासन ने मंजूरी दी तो यह संभव है। हालांकि इसकी किसी भी अधिकारी ने पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन

उधर मीरवाइज का कहना है कि जब उपराज्यपाल ने दावा किया है तो हम उम्मीद करते हैं कि शुक्रवार को हमें नमाज पढ़ाने जाने दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जामिया मस्जिद से हमेशा मुद्दों को बातचीत के जरिये सुलझाने की बात कही गई है लेकिन फिर भी पता नहीं जामिया मस्जिद को हमेशा बंद क्यों कर दिया जाता है। वहीं इस बीच अंजुमन औकाफ जामा मस्जिद ने कहा कि जामा मस्जिद में मीरवाइज द्वारा शुक्रवार की तकरीर के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं।
विज्ञापन


मीरवाइज ने फोन पर बातचीत करते हुए कहा, अभी तो मैं भी सुन रहा हूं, अभी कुछ पता नहीं है। हालांकि यह लोग (पुलिस) घर के बाहर खड़े हैं, पर इन्होंने गाड़ी थोड़ी सी पीछे ली है। अभी बाहर खड़े ही हैं और जब
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई आता है तो उससे पूछते हैं कौन हो क्या हो। पता चलेगा कल सुबह क्या है।

यह पूछे जाने पर कि अगर जुमे की नमाज के लिए अनुमति मिलती है तो लोगों से बातचीत का क्या मुद्दा होगा। उन्होंने कहा कि अभी तक तो कोई उन्हें कुछ बताने नहीं आया है। अभी तो सारा सिलसिला ऐसे ही है, कल जुमा है। काफी साल हो गए जुमे की नमाज पढ़े, न ही तब्लीक और न वाज पढ़ा है। किसी से भी नहीं मिल पाए हैं, इन तीन सालों में।

मीरवाइज ने कहा कि जब एलजी साहब ने दावा किया है तो हम उम्मीद करते हैं कि कल (शुक्रवार) को नहीं रोकेंगे हमें, जाने देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed