Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Mercury drops below freezing point in parts of Kashmir, Shopian coldest at minus 3.9 deg C Srinagar

कश्मीर में जमने लगा पारा: कई इलाकों में तापमान शून्य से नीचे, शोपियां बना घाटी का सबसे ठंडा इलाका

Mon, 23 Nov 2026 03:16 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Mon, 23 Nov 2026 03:16 PM IST
सार

कश्मीर घाटी में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है और कई इलाकों में रात का तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। शोपियां माइनस 3.9 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा जबकि मौसम विभाग ने महीने के अंत तक मौसम शुष्क रहने और रात के तापमान में और गिरावट की संभावना जताई है।

विज्ञापन
Mercury drops below freezing point in parts of Kashmir, Shopian coldest at minus 3.9 deg C Srinagar
गुलमर्ग में ताजा बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

कश्मीर घाटी में ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है। कई इलाकों में रात का तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है और लोगों को इस सीजन की अब तक की सबसे ठंडी रात का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार शोपियां जम्मू-कश्मीर का सबसे ठंडा इलाका रहा जहां न्यूनतम तापमान माइनस 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Trending Videos

श्रीनगर में भी इस सीजन की अब तक की सबसे ठंडी रात रिकॉर्ड हुई। यहां न्यूनतम तापमान माइनस 0.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से करीब आधा डिग्री कम है।

दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड में न्यूनतम तापमान माइनस 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में पारा माइनस 2.0 डिग्री तक गिर गया। पर्यटन स्थल पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 3.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है।

वहीं, कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान माइनस 1.4 डिग्री और कोकरनाग में 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने महीने के अंत तक घाटी में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान जताया है। साथ ही रात के तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई है जिससे आने वाले दिनों में ठंड का असर और बढ़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed