{"_id":"653a2231eebefd9d7509fc8f","slug":"mehbooba-mufti-reelected-people-democratic-party-pdp-president-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: चौथी बार पीडीपी की अध्यक्ष बनीं महबूबा मुफ्ती, बेटी इल्तिजा समेत अन्य नेताओं ने दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: चौथी बार पीडीपी की अध्यक्ष बनीं महबूबा मुफ्ती, बेटी इल्तिजा समेत अन्य नेताओं ने दी बधाई
Thu, 26 Oct 2023 06:08 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 26 Oct 2023 06:08 PM IST
सार
एक बार फिर पीडीपी के अध्यक्ष के रूप में महबूबा मुफ्ती को चुन लिया गया है। श्रीनगर में पार्टी मुख्यालय में गुरुवार को चुनाव हुए। चुनाव प्रक्रिया ध्वनिमत से संपन्न हुई। वह चौथी बार पीडीपी की कमान संभाल रही हैं।
विज्ञापन
अपनी बेटी इल्तिजा मुफ्ती के साथ महबूबा मुफ्ती
- फोटो : बासित जरगर
विस्तार
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के अध्यक्ष पद के लिए गुरुवार को श्रीनगर स्थित पीडीपी मुख्यालय में चुनाव हुए। इस दौरान महबूबा मुफ्ती को किसी भी अन्य दावेदार का नाम प्रस्तावित नहीं हुआ। ऐसे में महबूबा मुफ्ती को निर्विरोध तीन साल की अवधि के लिए पार्टी का अध्यक्ष चुन लिया गया।
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती की बेटी एवं उनकी सलाहकार इल्तिजा मुफ्ती समेत अन्य पार्टी नेताओं ने उन्हें बधाई दी। महबूबा मुफ्ती ने सभी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान महबूबा ने अपनी पार्टी की अब तक उपलब्धियों को गिनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव प्रक्रिया का हिस्सा रहे पार्टी नेताओं में से एक ने कहा कि श्रीनगर में पार्टी मुख्यालय में महबूबा मुफ्ती को फिर से अध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया ध्वनिमत से संपन्न हुई। पार्टी के उपाध्यक्ष अब्दुल रहमान वीरी ने अध्यक्ष के रूप में महबूबा मुफ्ती के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका पार्टी महासचिव जी नबी लोन हंजुरा ने समर्थन किया। महबूबा मुफ्ती को लगातार चौथी बार पार्टी अध्यक्ष चुना गया है। पार्टी के सर्वोच्च पद के लिए चुनाव हर तीन साल के बाद होता है।
पीडीपी की स्थापना 1999 में महबूबा मुफ्ती के पिता पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने की थी। महबूबा मुफ्ती जम्मू कश्मीर की पहली महिला मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। उन्होंने पीडीपी-भाजपा के गठबंधन की प्रदेश सरकार के दौरान चार अप्रैल 2016 से 19 जून 2018 तक जम्मू कश्मीर के नौवें मुख्यमंत्री के तौर पर पदभार संभाला। भाजपा के गठबंधन से टूटने के बाद महबूबा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।