{"_id":"64e1fea099d107167f04e07b","slug":"medhavi-chhatra-samman-samaroh-srinagar-lg-manoj-sinha-presented-medals-and-citations-to-meritorious-in-skicc-2023-08-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह: श्रीनगर में LG से मेडल व प्रशस्ति पत्र पाकर मेधावियों के चेहरे खिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह: श्रीनगर में LG से मेडल व प्रशस्ति पत्र पाकर मेधावियों के चेहरे खिले
Sun, 20 Aug 2023 05:35 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाल नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाल नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 20 Aug 2023 05:35 PM IST
सार
श्रीनगर के अलावा कश्मीर के सभी 10 जिलों बारामुला, बांदीपोरा, कुपवाड़ा, बडगाम, गांदरबल, शोपियां, पुलवामा, कुलगाम व अनंतनाग के मेधावी शामिल हुए। समारोह में अमर उजाला पूरे प्रदेश की ओर से ऐसे प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया, जो पूरे जम्मू कश्मीर की शान बने हैं।
विज्ञापन
श्रीनगर में आयोजित अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह पहली बार कश्मीर में आज आयोजित किया गया। श्रीनगर के शेर ए कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में आयोजित कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर स्कूल बोर्ड के 10वीं व 12वीं के मेधावियों को सम्मानित किया गया। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा मेधावियों को मेडल तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
समारोह में श्रीनगर के अलावा कश्मीर के सभी 10 जिलों बारामुला, बांदीपोरा, कुपवाड़ा, बडगाम, गांदरबल, शोपियां, पुलवामा, कुलगाम व अनंतनाग के मेधावी शामिल हुए। समारोह में अमर उजाला पूरे प्रदेश की ओर से ऐसे प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया, जो पूरे जम्मू कश्मीर की शान बने हैं।
विज्ञापन
Medhavi Chhatra Samman Samaroh Srinagar
- फोटो : अमर उजाला
इसमें मेधावियों के साथ ही उनके माता-पिता एवं अभिभावक शामिल हुए। गौरतलब है कि सामाजिक सरोकारों से नाता रखते हुए अमर उजाला की ओर से प्रति वर्ष प्रसार क्षेत्र वाले राज्यों में मेधावी छात्रों का हौसला बढ़ाने के लिए अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है।
यह सिलसिला पिछले 12 साल से जारी है। जम्मू कश्मीर के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, उतराखंड, हिमाचल, हरियाणा में यह आयोजन निरंतर हो रहा है। कार्यक्रम के सहयोगी वी ब्रांड मस्टर्ड ऑयल और सह सहयोगी अरनी विश्वविद्यालय हैं।
यह सिलसिला पिछले 12 साल से जारी है। जम्मू कश्मीर के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, उतराखंड, हिमाचल, हरियाणा में यह आयोजन निरंतर हो रहा है। कार्यक्रम के सहयोगी वी ब्रांड मस्टर्ड ऑयल और सह सहयोगी अरनी विश्वविद्यालय हैं।