Srinagar: श्रीनगर में जैश-ए-मोहम्मद समेत आतंकी संगठनों से जुड़े OGW पर बड़ी कार्रवाई, 200 से अधिक हिरासत में
जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों ने कश्मीर में आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़े अभियान में 200 से अधिक ओवर ग्राउंड वर्कर्स को हिरासत में लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मिलकर आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया। इस दौरान जैश-ए-मोहम्मद समेत विभिन्न आतंकी संगठनों के 200 से अधिक ओवर ग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। कश्मीर में सक्रिय आतंकी नेटवर्क की कमर तोड़ने के लिए इसे एक बड़ा प्रहार माना जा रहा है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों के सटीक खुफिया इनपुट के आधार पर श्रीनगर सहित कश्मीर के कई संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण क्षेत्रों में ओजीडब्ल्यू नेटवर्क के ठिकानों पर एक साथ छापे मारे गए हैं। ये ऑपरेशन सुनियोजित तरीके से चलाया गया है। इसके लिए विभिन्न स्रोतों से काफी समय से इनपुट जुटाए जा रहे थे। इस दाैरान 200 से अधिक ओजीडब्ल्यू की पहचान की गई और अब इन्हें हिरासत में लिया गया है।
बता दें कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आतंकियों के समूल नाश के लिए सुरक्षा बल लगातार सक्रिय रूप से अभियान चला रहे हैं।
दहशत के नेटवर्क की मजबूत कड़ी होते हैं ओजीडब्ल्यू
कई हिस्सों में चल रही कार्रवाई : सूत्रों ने बताया कि ये कार्रवाई कश्मीर में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकी संगठनों के खिलाफ बड़े अभियान का हिस्सा है। इसका मकसद ओजीडब्ल्यू मॉड्यूल को जड़ से खत्म करना है। इसी के तहत कश्मीर के कई और हिस्सों में लगातार छापे मारे जा रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियां घाटी में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए आतंक के हर आतंकी नेटवर्क पर कड़ी निगरानी रख रही हैं।