फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Major reshuffle in Srinagar Police; 15 officers transferred.

श्रीनगर पुलिस में बड़ा फेरबदल: थानों से पुलिस लाइन तक बदली जिम्मेदारियां, 15 इंस्पेक्टर-एसआई के तबादले

Mon, 14 Sep 2026 02:18 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Mon, 14 Sep 2026 02:18 PM IST
सार

श्रीनगर पुलिस में बड़ा फेरबदल करते हुए 15 इंस्पेक्टर और पुलिस उप-निरीक्षकों का तबादला किया गया है, जिनमें कई अधिकारियों को विभिन्न थानों का नया एसएचओ बनाया गया है।

विज्ञापन
Major reshuffle in Srinagar Police; 15 officers transferred.
पीसीएस अफसरों का तबादला - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

जिला पुलिस ने तत्काल प्रभाव से 15 अधिकारियों-इंस्पेक्टर और पुलिस उप-निरीक्षक के तबादले का आदेश जारी किया है। कई अफसरों को श्रीनगर के पुलिस थानों में एसएचओ के रूप में तैनात किया गया है।

विज्ञापन

आदेश के अनुसार, इंस्पेक्टर गौहर हुसैन को एसएचओ थाना हरवन, इंस्पेक्टर अथर परवेज को एसएचओ थाना परिमपोरा, इंस्पेक्टर गौहर अली गनई को एसएचओ थाना एमआर गंज में तैनात किया है। इसी तरह इंस्पेक्टर बिलाल अहमद खांडे एसएचओ पुलिस स्टेशन बटमालू का कार्यभार संभालेंगे। वहीं इंस्पेक्टर रबिंदर सिंह को एसएचओ थाना रैनावारी और इंस्पेक्टर मुश्ताक अहमद को एसएचओ पुलिस स्टेशन शहीद गंज के रूप में तैनात किया गया है। इंस्पेक्टर तनवीर अहमद डार को एसएचओ पुलिस स्टेशन निगीन के रूप में तैनात किया गया है, जबकि पीएसआई सुहैल अनीस खान को एसएचओ पुलिस स्टेशन अहमद नगर के रूप में तैनात किया गया है।

इंस्पेक्टर नसीर अहमद मलिक को एसएचओ पुलिस स्टेशन संगम के रूप में तैनात किया गया है। इस बीच कई अधिकारियों को जिला पुलिस लाइन श्रीनगर में स्थानांतरित किया गया है, जिनमें इंस्पेक्टर तासीर हामिद, इंस्पेक्टर सबजार अहमद, इंस्पेक्टर वसीम जहांगीर, इंस्पेक्टर शौकत हुसैन और पीएसआई जहीर निसार नसीर शामिल हैं। इंस्पेक्टर इम्तियाज अहमद मीर को प्रभारी डीएसबी श्रीनगर के रूप में तैनात किया गया है।

आदेश में कहा गया है कि 2024 बैच के तीन डीवाईएसपी जो पुलिस स्टेशन शहीद गंज, रैनावारी और अहमद नगर में स्वतंत्र एसएचओ के रूप में कार्य कर रहे थे, अपने निर्धारित व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के शेष घटकों से गुजरने के लिए डीपीएल श्रीनगर में रिपोर्ट करेंगे। अधिकारियों ने कहा कि कानून व सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए बदलाव किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed