फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Major Cache of RPG Ammunition Recovered in Joint Operation in North Kashmir’s Baramulla

सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी: घाटी में आतंकियों के मंसूबों पर फिरा पानी, भारी मात्रा में RPG गोला-बारूद बरामद

Sun, 24 May 2026 11:34 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Sun, 24 May 2026 11:34 AM IST
सार

बारामुला के निलसर कांडी इलाके में सुरक्षाबलों के संयुक्त अभियान में भारी मात्रा में आरपीजी गोला-बारूद बरामद किया गया।

विज्ञापन
Major Cache of RPG Ammunition Recovered in Joint Operation in North Kashmir’s Baramulla
बरामद समान - फोटो : सेना

विस्तार

उत्तर कश्मीर के बारामुला जिले में आतंकवाद के खिलाफ जारी अभियान के तहत सुरक्षाबलों ने बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया है। जवानों ने चंदूसा के नीलसर कंडी में आतंकियों के गुप्त ठिकाने को ध्वस्त कर भारी मात्रा में गोले और बूस्टर बरामद किए हैं। इससे बड़े संभावित खतरे को समय रहते रोक दिया गया।

विज्ञापन

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस को मिली सटीक खुफिया सूचना के बाद बारामुला पुलिस, सेना की 52 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), सीआरपीएफ की 53वीं बटालियन और एसएसबी की बटालियन ने इलाके में संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान जमीन में छिपाकर बनाया गया आतंकी ठिकाना मिला।

विज्ञापन

खोदाई के दौरान सुरक्षाबलों ने प्लास्टिक पैकिंग में रखे सोवियत निर्मित ओजी-7वी फ्रैग्मेंटेशन राउंड के 14 गोले बरामद किए। इनका इस्तेमाल आरपीजी में किया जाता है। इसके अलावा हरी प्लास्टिक ट्यूबों में रखे 9 पीजी-7पी प्रोपेलेंट चार्ज (बूस्टर) भी जब्त किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि इलाके को पूरी तरह सुरक्षित करने और किसी भी संभावित खतरे को खत्म करने के लिए करीब छह घंटे तक सैनिटाइजेशन ऑपरेशन चलाया गया। बाद में जम्मू-कश्मीर पुलिस के बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर विस्फोटक सामग्री की जांच की और सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए उसे सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया। इसके बाद से पूरे इलाके में जवान अलर्ट पर हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में चंदूसा पुलिस थाने में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 4/5 और आर्म्स एक्ट की धारा 7/25 के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed