फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Light snow, rain likely in Kashmir next week Srinagar

J&K Weather: नए साल से पहले कश्मीर में बदल सकता है मौसम का मिजाज, सोनमर्ग और गुलमर्ग में कड़ाके की ठंड बरकरार

Fri, 26 Dec 2025 12:17 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Fri, 26 Dec 2025 12:17 PM IST
सार

कश्मीर में बादलों से अधिकांश इलाकों में न्यूनतम तापमान में सुधार आया, जिससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, नए साल के आस-पास मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है।

विज्ञापन
Light snow, rain likely in Kashmir next week Srinagar
श्रीनगर में सर्द सुबह के समय कोहरे के बीच डल झील में सैर का आनंद लेते पर्यटक। - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

कश्मीर में बादलों  के कारण अधिकांश इलाकों में न्यूनतम तापमान में सुधार दर्ज किया गया है, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले सप्ताह में कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बुधवार रात के माइनस 2.2 डिग्री सेल्सियस से करीब दो डिग्री अधिक है। मध्य कश्मीर का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोनमर्ग प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान माइनस 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, हालांकि इसमें भी पिछले दिनों की तुलना में सुधार हुआ है।
विज्ञापन


उत्तर कश्मीर का स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग दूसरे सबसे ठंडे स्थान के रूप में दर्ज किया गया, जहां न्यूनतम तापमान माइनस 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, दक्षिण कश्मीर के पर्यटन स्थल और अमरनाथ यात्रा के प्रमुख बेस कैंप पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री, कोकरनाग में 0.8 डिग्री और कुपवाड़ा में माइनस 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने 28 दिसंबर तक कश्मीर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है। हालांकि, 29 दिसंबर को ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 30 दिसंबर से एक जनवरी के बीच मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed