फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Lieutenant General Madanraj Pandey reached forward areas.

लेह: लद्दाख में एलएसी पर सेना की तैयारियों का जायजा, फॉरवर्ड इलाकों में पहुंचे लेफ्टिनेंट जनरल मदनराज पांडे

Tue, 08 Sep 2026 03:20 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, लेह
अमर उजाला नेटवर्क, लेह Published by: Nikita Gupta Updated Tue, 08 Sep 2026 03:20 PM IST
सार

लद्दाख में फायर एंड फ्यूरी कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल मदनराज पांडे ने एलएसी के अग्रिम इलाकों का दौरा कर सैन्य तैयारियों की समीक्षा की।

विज्ञापन
Lieutenant General Madanraj Pandey reached forward areas.
लेफ्टिनेंट जनरल मदनराज पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फायर एंड फ्यूरी कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल मदनराज पांडे ने सोमवार को लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) से सटे अग्रिम इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने चुनौतीपूर्ण ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तैनात सैनिकों की परिचालन तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

विज्ञापन

दौरे के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल पांडे ने कठिन परिस्थितियों में ड्यूटी निभा रहे सेना के जवानों और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों के समर्पण, पेशेवर क्षमता और दृढ़ संकल्प की सराहना की।

उन्होंने जवानों से बातचीत करते हुए उभरती तकनीकों और नए-नए समाधानों का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि तकनीक और नवाचार के जरिए अभियान क्षमता तथा युद्धक तैयारियों को और मजबूत किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed