{"_id":"6981086644e77cb40c0526c5","slug":"leh-snow-ski-course-drass-25-applicant-participate-srinagar-news-c-264-1-sr11004-109403-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: द्रास में 25 प्रतिभागियों ने पूरा किया सात दिवसीय स्नो स्की कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: द्रास में 25 प्रतिभागियों ने पूरा किया सात दिवसीय स्नो स्की कोर्स
विज्ञापन
केबीएस द्रास में सात दिवसीय स्नो स्की कोर्स पूरा करने वालों को सर्टिफिकेट दिए गए। स्रोत : सोशल
- फोटो : संस्थान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कारगिल। द्रास में आयोजित सात दिवसीय स्नो स्की कोर्स सोमवार को संपन्न हो गया। इसमें 25 प्रतिभागियों ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा किया। इनमें से 17 ने बेसिक कोर्स जबकि 8 प्रतिभागियों ने इंटरमीडिएट कोर्स पूरा किया है।
समापन समारोह में ऑफिसर कमांडिंग कैप्टन आशुतोष मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह के दौरान प्रतिभागियों ने ढलान पर अपने स्कीइंग कौशल का प्रदर्शन किया जिसे देखकर अभिभावकों और दर्शकों ने जोरदार तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में बेस्ट स्लालोम रेस विजेता, बेस्ट टेक्नीक विजेता और राइजिंग स्टार श्रेणी के पुरस्कार वितरित किए गए। राइजिंग स्टार पुरस्कार तीन सबसे कम उम्र के प्रतिभागियों और एक महिला प्रतिभागी को प्रदान किया गया। प्रतिभागियों ने अपने अनुभव भी साझा किए। दिल्ली से आए प्रतिभागियों ने विशेष रूप से प्रशिक्षण की गुणवत्ता और सात दिवसीय कोर्स के दौरान मिली गर्मजोशी भरी मेहमाननवाजी की सराहना की।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि कैप्टन आशुतोष ने खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने में आयोजकों और प्रशिक्षकों के समर्पण की सराहना की। लद्दाख स्की एंड स्नोबोर्ड एसोसिएशन के संस्थापक सदस्य और प्रशिक्षक सादिक ने कहा कि लद्दाख भर में सामूहिक प्रयासों से आने वाले वर्षों में प्रतिस्पर्धी खिलाड़ी तैयार किए जा सकते हैं।
स्की एंड स्नोबोर्ड एसोसिएशन द्रास के संस्थापक सदस्य सैयद मुर्तजा आगा ने सभी प्रतिभागियों को कोर्स पूरा करने पर बधाई दी। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन का लक्ष्य प्रतिस्पर्धी खिलाड़ियों को तैयार करना है ताकि इस वर्ष कुछ प्रतिभागी खेलो इंडिया विंटर गेम्स के लिए क्वालीफाई कर सकें। साथ ही द्रास को एक प्रमुख विंटर स्पोर्ट्स गंतव्य के रूप में विकसित किया जा सके।