{"_id":"6956d3974438e82f920e19c4","slug":"leh-road-safety-awareness-campaign-start-srinagar-news-c-264-1-sr11004-108704-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: लेह में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: लेह में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का शुभारंभ
विज्ञापन
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत अधिकारियों ने चालकों और यात्रियों को सूचना पुस्तिकाए
लेह। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा थीम पर आधारित शून्य मृत्यु समाधान के क्रियान्वयन पर अभियान का शुभारंभ सिंगे नामग्याल चौक में वीरवार को किया गया। यह माहभर चलने वाला सड़क सुरक्षा अभियान जिले भर में जागरूकता कार्यक्रमों, प्रवर्तन अभियानों तथा मीडिया आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से संचालित किया जाएगा और 31 जनवरी 2026 को संपन्न होगा।
इस पहल का आयोजन मोटर वाहन विभाग, केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख द्वारा जिला प्रशासन लेह के सहयोग से किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सड़क उपयोगकर्ताओं के बीच जिम्मेदार ड्राइविंग व्यवहार को प्रोत्साहित करना है।
अभियान का शुभारंभ उपायुक्त लेह रोमिल सिंह डोंक, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी लद्दाख डॉ. जाहिदा बानो, अतिरिक्त उपायुक्त लेह गुलाम मोहम्मद तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लेह रिगज़ेन सांगडुप की उपस्थिति में किया गया।
विज्ञापन
उपायुक्त ने यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट जैसे सुरक्षा उपकरणों के उपयोग तथा सड़क दुर्घटनाओं और मृत्यु दर को कम करने के लिए सामूहिक जिम्मेदारी साझा करने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शून्य सड़क मृत्यु के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जागरूकता, प्रभावी प्रवर्तन और मीडिया के माध्यम से निरंतर संचार अत्यंत आवश्यक है।
अभियान के दौरान अधिकारियों ने चालकों और यात्रियों को सूचना पुस्तिकाएं, पदक तथा सड़क सुरक्षा से संबंधित सामग्री वितरित की। साथ ही निजी एवं यात्री वाहनों की जांच भी की गई, जिसमें सीट बेल्ट, हेलमेट और अन्य अनिवार्य सुरक्षा उपायों के उपयोग पर विशेष ध्यान दिया गया। संवाद