फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Leh, Road Accident, Car fell in Janskar River, Two Still Missing

Srinagar News: हादसे के दूसरे दिन दो लापता लोगों का नहीं मिला सुराग, तलाश जारी

विज्ञापन
Leh, Road Accident, Car fell in Janskar River, Two Still Missing
- जंस्कार नदी में वाहन गिरने की घटना, एक व्यक्ति की हो गई थी मौत
विज्ञापन

-हादसे में एक जीवित बचा, दो का अब तक कुछ पता नहीं चला
संवाद न्यूजएजेंसी
लेह। नेयराग्स के पास नीमो-पदम-दरचा रोड पर विगत शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे के दूसरे दिन दो लापता लोगों का सुराग नहीं मिल पाया। उनकी तलाश के लिए खोज अभियान लगातार जारी है। इस हादसे में एक वाहन जंस्कार नदी में गिर गया था। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, एक जीवित बच गया और दो लापता हो गए थे।

यूटीडीआरएफ लद्दाख के पुलिस अधीक्षक गोविंद रतन ने बताया कि अत्यंत कठोर मौसम परिस्थितियों के बावजूद बचाव दल खोज अभियान में जुटे हुए हैं। लापता दोनों लोगों का पता लगाने के लिए डीप डाइविंग टीमों और अंडरवॉटर कैमरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। हालांकि नदी के आंशिक रूप से जमे होने और पानी के अत्यधिक ठंडे तापमान के कारण गोताखोरों को अभियान में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


हादसे के तुरंत बाद लेह पुलिस, यूटीडीआरएफ लद्दाख, एनडीआरएफ, सीमा सड़क संगठन की 114 आरसीसी तथा स्थानीय स्वयंसेवकों की टीमों को खोज एवं बचाव कार्य के लिए तैनात किया गया। इस दुर्घटना में स्टांजिन फंदे की मौत हो गई जबकि लिंगशेद गांव के युवा और होनहार नंबरदार नवांग स्टांजिन तथा स्टांजिन दोरजे लापता हैं। उनके मृत होने की आशंका जताई जा रही है। एकमात्र जीवित बचे सोनम अंगचुक घायल अवस्था में हैं और उनका उपचार जारी है। ये सभी लोग लिंगशेद गांव के हैं और लेह से लिंगशेद की ओर वाहन में आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद लेह के पूर्व अध्यक्ष ताशी ग्यालसन ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने बताया कि उन्होंने लद्दाख के उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता से बात कर पीड़ित परिवारों को अनुग्रह सहायता देने का अनुरोध किया है। उन्होंने उपायुक्त लेह रोमिल सिंह डोंक से भी प्रशासनिक सहयोग के लिए संपर्क किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed