Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Leh, Possibility of Heavy Snowfall, Jojila And Drass

Srinagar News: जोजिला-द्रास क्षेत्र में भारी बर्फबारी के आसार

विज्ञापन
Leh, Possibility of Heavy Snowfall, Jojila And Drass
लेह। मौसम विज्ञान केंद्र लेह ने लद्दाख के कई हिस्सों में 20 दिसंबर की रात से 22 दिसंबर के बीच हल्की से मध्यम बर्फबारी को लेकर शुक्रवार को चेतावनी जारी की है। ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों जोजिला-द्रास में भारी बर्फबारी की संभावना भी जताई गई है।
विज्ञापन


20 दिसंबर को क्षेत्र में मौसम ठंडा और बादलों से घिरा रहने की संभावना है। बर्फबारी की शुरुआत देर रात सियाचिन और जोजिला जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में हो सकती है। पूर्वानुमान के अनुसार 21 और 22 दिसंबर सबसे अधिक सक्रिय दिन रहेंगे। इस दौरान जोजिला, कारगिल व जांस्कर क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी दी है कि भारी बर्फबारी से आवाजाही और संपर्क व्यवस्था पर गंभीर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन


23 दिसंबर से 30 दिसंबर तक लद्दाख में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। लेह जिले में न्यूनतम तापमान माइनस 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि कारगिल जिले में न्यूनतम तापमान माइनस 4.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊंचाई वाले दर्रों से गुजरते समय सावधानी बरतें
21-22 दिसंबर के दौरान प्रमुख पर्वतीय दर्रों पर यातायात बाधित हो सकता है। खराब मौसम के कारण उड़ानों के रद्द होने का खतरा बना हुआ है। निवासियों और यात्रियों को अपनी सुरक्षा और सुविधा के लिए मौसम की ताजा जानकारी लेते रहने और उसी के अनुसार यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है। यात्रियों से विशेष रूप से ऊंचाई वाले दर्रों से गुजरते समय सावधानी बरतने और प्रशासन व मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed