फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Leh, MP Mohhamad Hanifa Jaan, Meet with LG, Vinay Sexsena

Srinagar News: सांसद ने लद्दाख के नए एलजी से मुलाकात कर विकास मुद्दों पर की चर्चा

विज्ञापन
Leh, MP Mohhamad Hanifa Jaan, Meet with LG, Vinay Sexsena
सांसद हनीफा जान ने एलजी विनय कुमार सक्सेना से मुलाकात कि, स्रोत – ट्विटर - फोटो : credit
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लेह। लद्दाख के सांसद मोहम्मद हनीफा जान ने नई दिल्ली में बुधवार को नवनियुक्त उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से मुलाकात कर पदभार संभालने पर उन्हें हार्दिक बधाई दी।बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने लद्दाख के विकास और जनकल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।
सांसद ने लोगों की आकांक्षाओं और चिंताओं को रेखांकित करते हुए संतुलित क्षेत्रीय विकास, बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं में सुधार तथा युवाओं के लिए अधिक अवसर सृजित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन


हनीफा जान ने विश्वास जताया कि सक्सेना के व्यापक प्रशासनिक अनुभव और नेतृत्व से लद्दाख के विकास को नई गति मिलेगी, संस्थागत सहयोग मजबूत होगा और क्षेत्र के विविध समुदायों के बीच एकता को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने लद्दाख के लोगों की प्रगति, समृद्धि और कल्याण के लिए मिलकर काम करने हेतु उपराज्यपाल को अपना पूर्ण सहयोग देने का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed