{"_id":"69c300459860b391120701d0","slug":"leh-lg-vk-sexsena-hall-of-fame-visit-gave-tribute-to-martyrs-srinagar-news-c-264-1-sr11004-110142-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: एलजी ने हॉल ऑफ फेम का दौरा कर वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: एलजी ने हॉल ऑफ फेम का दौरा कर वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने लेह के हॉल ऑफ फेम में शहीदों को नमन किया, स्रोत — सूचना विभाग
लेह। लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने मंगलवार को लेह स्थित हॉल ऑफ फेम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश की सेवा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।
एलजी का 14 कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल हितेश भल्ला ने स्वागत किया। उन्होंने अत्यंत कठिन और प्रतिकूल परिस्थितियों में देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि शत्रु बलों के खिलाफ देश की रक्षा करते हुए सैनिकों द्वारा दिए गए बलिदान को सदैव कृतज्ञता और सम्मान के साथ याद किया जाना चाहिए।
अपने श्रद्धा संदेश में सक्सेना ने कहा कि हम भारतीयों पर शहीदों और उनके परिवारों का गहरा ऋण है। उन्होंने यह भी कहा कि लेह का हॉल ऑफ फेम हमारे सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को सम्मानित और संरक्षित करने वाला एक महत्वपूर्ण स्मारक है।
विज्ञापन
भारतीय सेना के साहस और वीरता की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि सैनिक शून्य से नीचे तापमान और दुर्गम भूभाग जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए समर्पण और देशभक्ति का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं।
अपने दौरे के दौरान उपराज्यपाल ने हॉल ऑफ फेम के संग्रहालय का भी अवलोकन किया जहां ऑपरेशन मेघदूत और ऑपरेशन विजय जैसे प्रमुख सैन्य अभियानों के दौरान भारतीय सेना की बहादुरी और पराक्रम को प्रदर्शित किया गया है। संवाद