फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Leh, Land Dispute, Allegation of Attack, Demand For Justice

Srinagar News: भूमि विवाद में हमला करने का आरोप, कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
Leh, Land Dispute, Allegation of Attack, Demand For Justice
शिकायतकर्ता अपनी चोटों की तस्वीर दिखाते हुए।स्रोत - संवाद - फोटो : samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लेह। नुब्रा घाटी के बोगडांग गांव के रहने वाले शमशेर अली ने भूमि विवाद के चलते उन पर हमला किए जाने का आरोप लगाया है। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ता के अनुसार यह विवाद नवंबर 2024 से उनके चचेरे भाई के साथ जमीन को लेकर चल रहा है। पहले हुए विवाद के दौरान उन्हें एक वॉयस मैसेज के माध्यम से गंभीर नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई थी। इस घटना के बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी और दोनों पक्षों के बीच शांति बनाए रखने के लिए एक समझौता भी हुआ था।
विज्ञापन


पीड़ित का आरोप है कि उसी पक्ष के लोगों ने दोबारा उन पर हमला किया जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं। उन्हें इलाज के लिए एसएनएम अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उनकी नाक में फ्रैक्चर की पुष्टि की और आगे इलाज के लिए श्रीनगर में विशेषज्ञ से परामर्श लेने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि घटना की गंभीरता के बावजूद मामले में उचित कानूनी धाराएं नहीं जोड़ी गई हैं। उन्होंने दावा किया कि पुलिस द्वारा आरोपियों को हिरासत में होने की जानकारी दी गई थी, लेकिन उन्होंने उन्हें नुब्रा के डिस्किट क्षेत्र में खुलेआम घूमते हुए देखा है।


पीड़ित ने बताया कि उन्होंने उपमंडल मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन देकर तत्काल हस्तक्षेप और सुरक्षा की मांग की है। अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए उन्होंने पुलिस महानिदेशक और स्थानीय प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेने और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि उन्हें और उनके परिवार को लगातार खतरा महसूस हो रहा है और न्याय दिलाने के साथ-साथ आवश्यक सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed