फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Leh, Kavinder Gupta, LG, Attend Programme in Jammu

छात्र जीवन राष्ट्र निर्माण की नींव है : कविंद्र

विज्ञापन
Leh, Kavinder Gupta, LG, Attend Programme in Jammu
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लेह। लद्दाख के उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने रविवार को जम्मू में ऑल लद्दाख स्टूडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के 27वें वार्षिक समारोह को संबोधित किया। उन्हाेंने कहा कि छात्र जीवन राष्ट्र निर्माण की नींव है। यह वह चरण है जो चरित्र का निर्माण करता है।
उन्होंने लद्दाखी छात्रों के कल्याण, एकता और समग्र विकास के लिए एसोसिएशन के निरंतर योगदान की सराहना करते हुए बधाई दी। लेह और कारगिल जिलों से आए युवाओं को संबोधित करते हुए उपराज्यपाल ने वर्ष 2015 से एसोसिएशन द्वारा प्रदान किए जा रहे शैक्षणिक मार्गदर्शन और छात्रों की चिंताओं को प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने की भूमिका की प्रशंसा की। संगठित युवाओं की परिवर्तनकारी शक्ति पर प्रकाश डालते हुए उपराज्यपाल ने कहा कि जब युवा उद्देश्य के साथ एकजुट होते हैं तो वे समाज की दिशा बदल सकते हैं। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन वह पहली प्रयोगशाला है जहां राष्ट्र का भविष्य तैयार होता है। अनुशासन सिखाता है और समाज व राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज का भारत अवसरों से भरा हुआ है। तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के युग में उन्होंने छात्रों को आश्वस्त किया कि तकनीक अवसरों को समाप्त नहीं करती, बल्कि उनका विस्तार करती है। उन्होंने युवाओं से निरंतर सीखने, नवाचार करने और बदलाव के अनुरूप खुद को ढालने का आह्वान करते हुए कहा कि मानवीय रचनात्मकता, नेतृत्व और संवेदनशीलता को मशीनें कभी प्रतिस्थापित नहीं कर सकतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पारंपरिक कॅरिअर विकल्पों से आगे सोचने का आह्वान करते हुए कविंद्र गुप्ता ने छात्रों को स्टार्ट-अप, स्वरोजगार और कौशल आधारित क्षेत्रों की ओर बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को केवल नौकरी खोजने वाले नहीं, बल्कि रोजगार सृजक बनने का लक्ष्य रखना चाहिए। लद्दाख की विशिष्ट पहचान और महत्व का उल्लेख करते हुए एलजी ने कहा कि शिक्षित और जागरूक युवा इस क्षेत्र की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने छात्रों से अपनी भाषा, संस्कृति और जड़ों से जुड़े रहने के साथ-साथ एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को बनाए रखने का आग्रह किया।
उपराज्यपाल ने आश्वासन दिया कि लद्दाख प्रशासन छात्रों की चिंताएं प्राथमिकता के साथ हल करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed