{"_id":"6956d585240acbf13f01fdeb","slug":"leh-dc-leh-and-kargil-visit-ladakh-university-srinagar-news-c-264-1-sr11004-108710-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: उपायुक्त कारगिल व लेह ने लद्दाख विश्वविद्यालय का किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: उपायुक्त कारगिल व लेह ने लद्दाख विश्वविद्यालय का किया दौरा
विज्ञापन
उपायुक्त कारगिल ने लद्दाख विश्वविद्यालय, लेह परिसर का दौरा किया, स्रोत – सोशल मीडिया
लेह। लद्दाख विश्वविद्यालय लेह परिसर का वीरवार को उपायुक्त कारगिल राकेश कुमार तथा उपायुक्त लेह रोमिल सिंह डोंक ने दौरा किया। इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति ने दोनों उपायुक्तों के साथ विश्वविद्यालय के शैक्षणिक विकास, संस्थागत प्रगति और भावी दृष्टिकोण पर विस्तृत चर्चा की।
कुलपति प्रोफेसर साकेत कुशवाहा ने उन्हें विश्वविद्यालय की वर्तमान शैक्षणिक स्थिति से अवगत कराया और लेह एवं कारगिल दोनों जिलों सहित पूरे लद्दाख से बढ़ती छात्र संख्या पर प्रकाश डाला। उन्होंने विश्वविद्यालय में संचालित शैक्षणिक कार्यक्रमों, शोध पहलों तथा छात्र-केंद्रित विकास कार्यों की जानकारी भी साझा की।
उपायुक्त कारगिल राकेश कुमार ने लेह परिसर में स्मार्ट कक्षाओं और विभिन्न प्रयोगशालाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने विश्वविद्यालय की उच्च स्तरीय और सुसज्जित प्रयोगशालाओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी सुविधाएं लद्दाख के शोधकर्ताओं, विद्यार्थियों और विद्वानों के लिए व्यापक अवसर और संभावनाएं प्रदान करती हैं।