फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Leh, Chief Secretary, Aashish Kundra, Visit Nayoma

सीमावर्ती गांवों को अधिक सशक्त बनाने के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत करें : कुंद्रा

विज्ञापन
Leh, Chief Secretary, Aashish Kundra, Visit Nayoma
लद्दाख के मुख्य सचिव पश्मीना बकरी की कंघी (कॉम्बिंग) प्रक्रिया का अवलोकन करते हुए।स्रोत – सूचन - फोटो : शहर की ईदगाह में शनिवार को नमाज अदा करते लोग।
लद्दाख के मुख्य सचिव ने न्योमा उपमंडल के दौरे के दूसरे दिन रोजगार के अवसर सृजित करने की आवश्यकता पर दिया जोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लेह। लद्दाख के मुख्य सचिव आशीष कुंद्रा ने न्योमा उपमंडल के दौरे के दूसरे दिन कई सीमावर्ती गांवों में विकासात्मक मुद्दों की समीक्षा की। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों को अधिक सशक्त और जीवंत बनाने के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत के निर्देश दिए। साथ ही रोजगार के अवसर सृजित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

स्कूल शिक्षा की प्रशासनिक सचिव भानु प्रभा के साथ मुख्य सचिव ने अपने दौरे की शुरुआत त्सागा गांव से की। यहां उन्होंने घुमंतू परिवारों और पश्मीना उत्पादकों से बातचीत की। उन्होंने पश्मीना कंघीकरण (कॉम्बिंग) का लाइव प्रदर्शन देखा और कृषि व चरागाह भूमि के विकास, लोमा और त्सागा के बीच सड़क संपर्क सुधारने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उन्नयन तथा आवासीय छात्रावास के निर्माण से संबंधित जन शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन


इसके बाद कुंद्रा ने भारत-चीन सीमा के अंतिम भारतीय गांव डेमचोक का दौरा किया। यहां उन्होंने सेना के अधिकारियों के साथ बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार कर क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते में उन्होंने दूंगती और कोयुल गांवों में तिब्बती शरणार्थी समुदाय के सदस्यों से भी मुलाकात कर उनकी विकास संबंधी चुनौतियों को समझा। वापसी के दौरान हनले गांव के निवासियों ने भी अपनी समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।


दो दिवसीय दौरे का समापन न्योमा उपमंडल में विकास की आवश्यकताओं के व्यापक आकलन के साथ हुआ जिसमें प्रशासन ने जल्द से जल्द लोगों की चिंताओं का समाधान करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed